फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Problems of common people heard in Samadhan Camp

Rewari News: समाधान शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएं

Tue, 30 Jul 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Problems of common people heard in Samadhan Camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एसडीएम विकास यादव ने सोमवार को समाधान शिविर में आम जन की शिकायतें सुनीं। अधिकतर मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। लंबित मामलों का जल्द समाधान करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रदेश भर में जनता समाधान शिविरों के तहत लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। शिविरों में समस्याओं को लेकर पहुंच रहे लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। कहा कि सरकार के निर्देशानुसार चल रहे समाधान शिविर में हर रोज सुबह 9 से 11 बजे तक जिला मुख्यालय व उप मंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाकर आमजन की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कर उन्हें राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, राजस्व, नगर परिषद, समाज कल्याण आदि जन कल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य समस्याओं के समाधान पर केंद्रित है, ऐसे में विभागीय अधिकारी पूरी सजगता से समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में कारगर कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed