{"_id":"65ea0b9347bef4fefa039cf4","slug":"priya-of-village-gurjar-ghatal-left-for-her-in-laws-house-by-helicopter-rewari-news-c-198-1-rew1001-201757-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हेलीकॉप्टर से ससुराल रवाना हुई गांव गुर्जर घटाल की प्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हेलीकॉप्टर से ससुराल रवाना हुई गांव गुर्जर घटाल की प्रिया
Fri, 08 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से दूल्हन के लिए रवाना करते हुए।
- फोटो : संवाद
धारूहेड़ा। जिले के गांव गुर्जर घटाल में समाजसेवी और प्रगतिशील किसान उदयवीर पटेल ने अपनी पुत्री प्रिया कुमारी को विवाह के बाद हेलीकॉप्टर से ससुराल के लिए विदा किया। गांव में पहली बार पहुंचे हेलीकॉप्टर को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। आयोजकों व ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरवांवित करने वाला पल बताया। दरअसल, गुरुग्राम जिले के गांव बार गुर्जर निवासी रामबीर सरपंच के पुत्र योगेश का विवाह जिले के गांव गुर्जर घटाल निवासी उदयवीर पटेल की पुत्री प्रिया कुमारी के साथ छह मार्च को तय हुआ था। वैवाहिक तैयारियों के बीच वर पक्ष की ओर से अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में ले जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान वधु पक्ष की ओर से दादा रामरिक बोहरा तथा दादी कला देवी ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर लिया तथा इसे गांव व परिवार के लिए गौरव का विषय बताया, जिसके बाद गांव में हेलीपैड तैयार करवाया गया। इस मौके पर धर्मपाल सिंह, रामकला, उमेद सिंह पूर्व सरपंच खरखाना, निहाल सिंह, कमलेश देवी, साहब सिंह, चरणजीत राठी, चमन पटेल, राजस्थान के पूर्व मंत्री हेम सिंह भडाना, राकेश भड़ाना, माया देवी, धर्मकौर, कमलेश देवी, धोली, जयवंती मौजूद रहे।
छह मार्च को वर पक्ष बारात लेकर गांव गुर्जर घटाल पहुंचा
छह मार्च को वर पक्ष बारात लेकर गांव गुर्जर घटाल पहुंचा। यहां धूमधाम व रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। सात मार्च को पिता उदयवीर पटेल व माता योगिता देवी ने अपनी बेटी को विदा किया। निर्धारित समय पर हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर पहुंच गया। हेलीकॉप्टर के पहुंचते ही पूरा गांव उड़नखटोले को देखने के लिए उमड़ पड़ा। वधू पक्ष की ओर से अपनी बेटी को हेलीकॉप्टर में बैठाकर ससुराल के लिए विदा किया गया।
कभी नहीं सोचा था बेटी को हेलीकॉप्टर में बैठाकर विदा
इस मौके पर समाजसेवी उदयवीर पटेल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विवाह के बाद वह अपनी बेटी को हेलीकॉप्टर में बैठाकर विदा करेंगे। इस कार्य में पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, सरपंच प्रतिनिधि आजाद सिंह सहित सभी ग्रामीणों का पूरा सहयोग भी मिला। यह गांव के लिए गौरवान्वित करने का विषय है। कन्या के ताऊ भाजपा नेता और संगवाड़ी के सरपंच रामसिंह छावड़ी ने कहा कि हेलीकॉप्टर से अपनी भतीजी को विदा करने से पूरे गांव में उत्साह व जोश देखा गया।