{"_id":"65db8c0bd367693b4202e754","slug":"prime-minister-will-inaugurate-two-rubs-today-through-virtual-medium-rewari-news-c-198-1-rew1001-201288-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रधानमंत्री आज दो आरयूबी का वर्चुअल माध्यम से करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रधानमंत्री आज दो आरयूबी का वर्चुअल माध्यम से करेंगे लोकार्पण
Mon, 26 Feb 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
बावल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बावल विधानसभा क्षेत्र की रेलवे से जुड़ीं करोड़ों रुपये की लागत की दो परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इनमें आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) बावल-70 व आरयूबी कुंड-18 शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।
हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि वर्ष 2015 में उनके द्वारा बावल विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित रखी गई मांग पूरी हो गई है। भारतीय रेल हरियाणा सहित देशभर में रेल बुनियादी ढांचे को बेहतर और उन्नत बनाने की दिशा में गतिशील है। वर्तमान में हरियाणा में रेल विकास की विभिन्न परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर है। सरकार द्वारा हरियाणा में रेलवे स्टेशनों का वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र विकास के मामले में निरंतर अग्रसर है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार सबका साथ-सबका विकास के ध्येय के साथ बिना किसी भेदभाव के निरंतर विकास कार्यों में जुटी हुई है, जिसका जनता को पूरा लाभ मिल रहा है।