फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Prices of fruits are skyrocketing during festivals, people are worried

Rewari News: त्योहारों पर फलों के दाम छू रहे आसमान, लोग परेशान

Sat, 26 Jul 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Prices of fruits are skyrocketing during festivals, people are worried
रेवाड़ी। सावन माह में व्रत, पूजन व धार्मिक आयोजन के चलते फलों की मांग में हर दिन इजाफा हो रहा है। यहीं कारण है कि बाजार में फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। फुटकर ही नहीं, थोक बाजार में भी फलों के भाव में 40 से 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के फल विक्रेताओं का कहना है कि फलों की आवक मंडी में सामान्य है, लेकिन सावन के चलते खपत कई गुना बढ़ गई है। लोग व्रत के दौरान फलों का अधिक सेवन कर रहे हैं और भगवान को चढ़ावे में भी इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे महंगा फल सेब जिसकी कीमत 250 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। आम 50 से 80 रुपये, पपीता 80 से 100 रुपये, केला 70 से 80 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल चौक स्थित दुकानदार राजेश, प्रवीण व रामपाल ने बताया कि थोक बाजार से ही कीमतें बढ़ी हुई आ रही हैं, जिससे खुदरा में भी आम जनता को जेब ढीली करनी पड़ रही है। जहां कुछ दिन पहले तक फलों के दाम सामान्य थे अब एकाएक उसमें बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

उन्होंने कहा कि आम दिनों में वे 15-20 क्रेट केले बेचते थे, लेकिन सावन में यह संख्या 40-45 क्रेट तक पहुंच जाती है। वहीं अनार, अंगूर और अनानास जैसे फलों की मांग में भी वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि भाव बढ़ने से बिक्री में भी कमी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed