फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Presented annual accounts of four institutions

Rewari News: चार संस्थाओं का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया

Sun, 28 Dec 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Presented annual accounts of four institutions
मीटिंग का शुभारंभ करते संस्था पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। शहर की चार शैक्षिक संस्थानों का संचालन करने वाली प्रमुख संस्था पब्लिक एजुकेशन बोर्ड की वार्षिक आम सभा की बैठक रविवार को केएलपी कॉलेज के सभागार में आयोजित हुई। बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में बोर्ड के संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन सर्वसम्मति से किया गया। वहां चारों संस्थाओं का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत करने के साथ इनके विकास की रूपरेखा भी तय की गई।
विज्ञापन


बोर्ड के महासचिव कपिल गोयल के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी व सभी शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बोर्ड के महासचिव कपिल गोयल ने बोर्ड के कॉलेजियम सदस्यों के समक्ष बोर्ड के संविधान में संशोधन सम्बन्धी प्रस्ताव रखे जिन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन

सम्बंधी प्रस्तावों में मुख्य रूप से बनाए जाने वाले नए आजीवन सदस्यों की सदस्यता शुल्क को नए सिरे से निर्धारित करने व एक सदस्य का किसी भी एक संस्था के पद पर लगातार 2 बार चुने की समय सीमा भी निर्धारित की गई। बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी ने कहा कि हम सब का यह नैतिक दायित्व हैं कि सभी शिक्षण संस्थाओं को आगे बढाने में जी जान से कार्य करें। उन्होंने व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोजित कोलेजियम की बैठक में बोर्ड के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों ने अपने वार्षिक लेखा-जोखा और भविष्य की योजनाओं की प्रस्तुति दी। बैठक में बोर्ड के कोषाध्यक्ष अजय गोटे वाला, केएलपी कॉलेज के महासचिव अरविंद गुप्ता, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह, प्राचार्य डॉ. चिराग नागपाल और चेयरमैन अनिल रस्तोगी ने अपने-अपने संस्थानों की वित्तीय स्थिति और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य आनन्द स्वरूप, बृजलाल गोयल, प्रधान रिपुदमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, सतीश बीएड कॉलेज के महासचिव मोहन लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुलाटी, सहित कॉलेजियम के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed