फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Present India is self-reliant: Dinesh

आत्मनिर्भर है वर्तमान भारत : दिनेश

Mon, 16 Sep 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Present India is self-reliant: Dinesh
फोटो: 5रेवाड़ी। कार्यक्रम में अति​थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते संस्था के संयोजक दिनेश क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में वीरों की भूमि है हिंदुस्तान का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि वर्तमान भारत बदला हुआ व आत्मनिर्भर भारत है।

मुख्य अतिथि जितेंद्र अग्रवाल रहे। दिनेश कपूर ने कहा कि जब हमारे सैनिकों पर हमला हुआ तो उसका बदला हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके लिया। भारत की ताकत को देखते हुए पाकिस्तान ने हमारे सैनिक अभिनंदन को सम्मान पूर्वक वापस किया था। प्रोफेसर सीएल सोनी, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव विजय शर्मा, डॉ. बलबीर अग्रवाल व प्रवीण ठाकुर ने कहा कि पहले जम्मू कश्मीर में भटके हुए नौजवान सेना पर पत्थर मारते थे आज वही कश्मीर अमन का क्षेत्र बन गया है। निशा सिकरी, प्रेमलता शर्मा व सुनीता शास्त्री ने कहा कि चंद्रयान को चंद्रमा की दक्षिणी कक्षा में सफलतापूर्वक उतार कर पूरी दुनिया के सामने हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है। प्रवीण ठाकुर ने देशभक्ति गीत सुनाए। महिला प्रधान निशा सीकरी व उमा मिगलानी के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी गईं। उल्लेखनीय सेवा के लिए प्राचार्य सतपाल शास्त्री, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, सुनीता नंदवानी व लक्ष्मण दास सचदेवा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अतिथियों को महापुरुषों के चित्र भेंट किए गए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह यादव, सुरेश सैनी, देवेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम नंदवानी, कपिल कपूर, अशोक जुनेजा मौजूद रहे।उ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed