फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations for the Jagannath Rath Yatra are in the final stages; a three-day devotional festival will be held at the temple.

Rewari News: जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, मंदिर में तीन दिन चलेगा भक्ति उत्सव

Thu, 02 Jul 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Jagannath Rath Yatra are in the final stages; a three-day devotional festival will be held at the temple.
रेवाड़ी। शहर के प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रथयात्रा से पहले मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर परिसर में 14 से 16 जुलाई तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी स्वामी टेकचंद गौड ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर के नीचे बने कमरों को हटाकर एक विशाल सभागार तैयार किया गया है जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। 14 जुलाई की रात जागरण होगा व 15 जुलाई को श्री लाडली जी महिला मंडल की ओर से सत्संग होगा।
विज्ञापन

16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। रथयात्रा में मथुरा और खैरथल की शहनाई, दिल्ली और अलवर के ढोल-ताशा दल, पलवल का नगाड़ा, गतका पार्टी तथा आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा में एडवोकेट कुमारी रिंकी यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं, सूरजभान सैनी आमंत्रित अतिथि और भाजपा नेता अमित यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन के दौरान मुकेश अग्रवाल माल्यार्पण करेंगे जबकि हितेश कटारिया मुख्य सारथी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed