{"_id":"6a971bb121534909bc00dabc","slug":"preparations-for-the-haryana-uday-half-marathon-intensify-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244706-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणा उदय हॉफ मैराथन की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणा उदय हॉफ मैराथन की तैयारियां तेज
Wed, 02 Sep 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत पीतल नगरी रेवाड़ी में 6 सितंबर को राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर डीसी ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को मैराथन रूट पर सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इससे पहले हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने वीसी के माध्यम से डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा सहित संबंधित अधिकारियों को मैराथन के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह होंगे। वह धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मैराथन रूट पर साफ-सफाई व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
रोड मार्किंग और विभिन्न चौक के सुंदरीकरण का कार्य किए जाएं। मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को दौड़ने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए।
70 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने करवाया पंजीकरण
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मैराथन के लिए 70 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसके लिए अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रेवाड़ी मैराथन के लिए अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।
मैराथन कार्यक्रम के दौरान सजेगा सांस्कृतिक मंच
रेवाड़ी मैराथन के नोडल अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने मैराथन के रूट का जायजा लिया। साथ ही बाल भवन परिसर में मैराथन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का बारीकी से अवलोकन किया। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच सजेगा जिसमें प्रदेश के विख्यात कलाकार और स्थानीय कलाकार विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्यों से भी अवगत कराएंगे। साथ ही हॉफ मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का संचार करेंगे। लोक कलाकार सांस्कृतिक मंच से हरियाणवी गीतों व गानों की प्रस्तुति देंगे। इस बैठक में डीएमसी प्रदीप अहलावत, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार और डीएसपी पवन कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।