फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations completed to conduct HTET in a cheating-free, transparent and peaceful manner

Rewari News: एचटेट नकलरहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी

Thu, 30 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Preparations completed to conduct HTET in a cheating-free, transparent and peaceful manner
रेवाड़ी। जिलाधीश राहुल हुड्डा ने कहा कि जिला प्रशासन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से शनिवार 2 दिसंबर व रविवार 3 दिसंबर को जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सजग एवं सतर्क है, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सुपरवाइजर-फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर-फ्लाइंग टीम में शामिल अधिकारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें ताकि एचटेट परीक्षाएं नकल रहित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह एचटेट परीक्षा के नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन



डीसी ने बताया कि एचटेट के तहत बोर्ड की ओर से शनिवार 2 दिसंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा का संचालन किया जाएगा, जिसका समय सायंकालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक तथा रविवार 3 दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में 10 से 12:30 बजे तक एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायंकालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed