फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparation for Jalabhishek Yatra on 28th, meeting chaired by three saints

Rewari News: 28 को जलाभिषेक यात्रा की तैयारी, तीन संतों की अध्यक्षता में हुई बैठक

Tue, 22 Aug 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Jalabhishek Yatra on 28th, meeting chaired by three saints
रेवाड़ी। ब्रजमंडल (मेवात) धार्मिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर बैठक करते हिंदू संगठनों के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ब्रजमंडल (मेवात) धार्मिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर रविवार को गणेशी लाल धर्मशाला सेक्टर 3 में संतों की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मंच संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री राजकुमार यादव ने किया। मुख्य रूप से कृष्ण नाथ महाराज शेरा वाली माता मंदिर हांसाका वाले, उत्तम गीरी महाराज व कपिल गीरी महाराज उत्तम नगर आश्रम से, अजितनंद महाराज काकोडिया भुरथल आश्रम से विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संतों ने वक्तव्य में कहा कि जो घटना 31 जुलाई को हुई थी, वह हिंदू समाज के लिए कोई छोटी घटना नहीं थी, हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं। यात्रा में हिंदुओं की जो छवि व आस्था धूमिल हुई है, उसको पुनः स्थापित करने के लिए अधूरी यात्रा को समाज 28 अगस्त को पूर्ण करेगा। सभी संतों ने समाज के लोगों से अपील की है कि इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लें।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने कहा कि 28 अगस्त को नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर से सुबह 8 बजे शुरू होकर जलाभिषेक यात्रा ऐतिहासिक नल्हड़ (नूहं) महादेव मंदिर पहुंचेगी। वहां नलेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करने के बाद यह यात्रा झिरका फिरोजपुर में झिर मंदिर पर पहुंचकर जिरेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा पुन्हाना के सिंगार गांव में शृंगार मंदिर का दर्शन कर यात्रा का समापन किया जाएगा। अजय हिंदू व संजय गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह 11 बजे अपने अपने स्थानीय शिव मंदिरों में सामूहिक जलाभिषेक करें। शहर में मुख्य रूप से तीन मंदिरों में सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा, जिसमें घंटेश्वर मंदिर मोती चौक, बाबा भुरानंद बगीची कालाका रोड व प्राचीन शिव मंदिर राजीव नगर (धक्का बस्ती) के मंदिरों में ज्यादा से ज्यादा लोग जलाभिषेक करने पहुंचें।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अजय, वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन भारद्वाज, गो क्रांति मिशन से प्रदीप डागर, लोक सेवा मंच से अशोक प्रधान, आर्य समाज वेद प्रचार मंडल से जसवंत, पतंजलि योग समिति से दयाराम आर्य, बजरंग दल से सुमित शर्मा, चंद्रमोहन गुप्ता, गो रक्षा दल से राकेश व रविंद्र, बावल गोशाला से उमेश, वीर सावरकर मंच से श्री भगवान, राष्ट्रीय बजरंग दल से प्रमोद शर्मा, शिव सेना से शम्मी शर्मा, भारत स्वाभिमान ट्रष्ट से रामनिवास, धर्म रक्षा अभियान से आनंद, विद्या भारती से सूंदर, सेविका समिति से कुसुमलता व महिला गोरक्षा से उपासना गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed