फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparation for AIIMS construction intensified, land registry of 165 landowners done in five days

एम्स का निर्माण निकट, 5 दिनों में 165 भूमालिकों के जमीनों की रजिस्ट्री

Fri, 08 Jul 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparation for AIIMS construction intensified, land registry of 165 landowners done in five days
रेवाड़ी। जिले में एम्स निर्माण का काउंट डाउन शुरू हो गया है। इस दिशा में तेजी के साथ काम हो रहा है। पांच दिनों में 165 भूमालिकों के जमीनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। रजिस्ट्री अभी जारी रहेेगी। अब तक सरकार के पास 65 एकड़, 5 कनाल, 13 मरला, 3 सरसाई जमीन आ चुकी है। जमीनें और आनी हैं। जमीनों की रजिस्ट्री हो जाने के बाद एम्स निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उपायुक्त
विज्ञापन

अशोक गर्ग ने कहा कि माजरा क्षेत्र में बनने वाला एम्स रेवाड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रोजेक्ट पूरा होने से जिले को विश्व पटल पर नई पहचान मिलेगी। बताया गया रजिस्ट्री शनिवार और रविवार को भी जारी रहेगी। इसके बाद अगले शुक्रवार तक सभी किसानों की रजिस्ट्री हरहाल में कर दी जाएगी। डीसी शुक्रवार को रेवाड़ी जिला के गांव माजरा क्षेत्र में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के लिए आईटीआई परिसर में अस्थाई तहसील में चल रही रजिस्ट्री प्रक्रिया का निरीक्षण कर थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एम्स के लिए भू मालिकों द्वारा सरकार के हक में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। ताकि एम्स के निर्माण से संबंधित आगामी कार्रवाई पूरी की जा सके।
विज्ञापन

डीसी ने निर्देश दिए कि भू मालिकों को रजिस्ट्री के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। जोकि प्रोजेक्ट के लिए 210 एकड़ जमीन संबंधी रजिस्ट्री कार्य को पूरा कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी भू मालिक राजस्व विभाग के नियमानुसार भू पंजीकरण संबंधी कार्य में सहभागी बने और जमीन की रजिस्ट्री कराई। उन्होंने कहा कि एम्स आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के साथ ही आर्थिक उन्नति का आधार बनेगा। इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत होने से जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी वहीं बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। परियोजना के पूरा होने के बाद न केवल रेवाड़ी जिला बल्कि हरियाणा के अन्य जिलों और साथ लगते राजस्थान के नागरिकों को इसका सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एम्स के स्थापित होने से गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद जयप्रकाश, डीआरओ राकेश कुमार, नायब तहसीलदार भूप सिंह के अलावा माजरा एम्स निर्माण समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन कितनी हुई रजिस्ट्री
तारीख भू-मालिक जमीन
4 जुलाई 6 3 एकड़, 7 कनाल, 15 मरला, 1 सरसाई
5 जुलाई 49 20 एकड़, 6 कनाल, 1 मरला, 5 सरसाई
6 जुलाई 27 13 एकड़, 4 कनाल, 0 मरला, 2 सरसाई
7 जुलाई 47 20 एकड़, 5 कनाल, 17 मरला, 1 सरसाई
8 जुलाई 36 6 एकड़, 5 कनाल, 13 मरला, 3 सरसाई
कुल टोटल 165 65 एकड़, 5 कनाल, 13 मरला, 3 सरसाई
----------
फोटो-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed