फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preeti won in 800 meters race

Rewari News: 800 मीटर दौड़ में प्रीति ने मारी बाजी

Sat, 23 Mar 2024 03:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Mar 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
Preeti won in 800 meters race
कोसली। सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में सातवीं एथलेटिक्स मीट खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल प्रोफेसर धर्मवीर सिंह यादव ने शामिल होकर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि छात्राओं और शिक्षकों को अपना धर्म निभाना चाहिए क्योंकि माता-पिता के बाद शिक्षक ही गुरु की भूमिका में संरक्षक होता है। 800 मीटर दौड़ में प्रीति ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरे चरण में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल डॉक्टर सूर्यपाल यादव ने कहा कि जो छात्राएं अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर करती हैं वह जीवन में कभी भी असफल नहीं होती। इस अवसर पर निदेशक प्रोफेसर बलबीर सिंह ने दोनों मुख्य अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि खेलकूद से जुड़े हुए अनुभवी शिक्षकों को बुलाकर उनके विचारों से प्रेरणा मिली है। छात्राओं को खेलों के माध्यम से जीवन के संघर्ष को पार करके सफल बनाने में प्रेरणा मिलती है। मुख्य अतिथि प्रोफेसर धर्मवीर सिंह यादव व प्रिंसिपल डॉक्टर सूर्यपाल यादव ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन



1500 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, तीसरे स्थान पर सुमन रहीं। लॉन्ग जंप में पहले स्थान पर कोमल, दूसरे स्थान पर कविता और तीसरे स्थान पर सोनिया रही। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर प्रीति, दूसरे स्थान पर वर्षा और तीसरे स्थान पर आशा रही। शॉट पुट में प्रथम प्रियंका कुमारी, द्वितीय प्रिया और तृतीय निशा रही। जैवलिन थ्रो में प्रथम मोनिका, द्वितीय मंजू और तृतीय स्थान पर प्रिया रही। रिले रेस में प्रथम स्थान पर कमल ग्रुप, द्वितीय स्थान पर प्रीति ग्रुप और तीसरे स्थान पर सोनिया गुरपुर रही। डिस्कस थ्रो में प्रथम प्रियंका कुमारी, द्वितीय आशा और तृतीय स्थान पर जागृति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर कोमल, द्वितीय स्थान पर प्रीति और तृतीय स्थान पर वर्षा रही। फैंसी ड्रेस में प्रथम मुस्कान, द्वितीय तमन्ना और तृतीय मोनिका रही। 200 मीटर रेस में प्रथम प्रीति, द्वितीय वर्ष और तृतीय स्थान पर सोनिया रही। इसी प्रकार स्टाफ की म्यूजिकल चेयर में प्रदीप विजेता रहे और छात्राओं की रस्साकसी में प्रीति ग्रुप विजेता रहा। अंत में डॉ. अनिल कुमार ने सभी का धन्यवाद किया और मंजू रानी ने 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और प्रीति डॉक्टर ऑफ राम अवतार बीएससी तृतीय वर्ष की छात्र को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed