{"_id":"69de883ddbb98ae54c002466","slug":"pre-monsoon-preparations-four-tenders-worth-73-lakh-issued-rewari-news-c-198-1-rew1001-236779-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पहले तैयारी : 73 लाख के चार टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पहले तैयारी : 73 लाख के चार टेंडर जारी
विज्ञापन
सीवर की सफाई करते कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद की तरफ से सेक्टरों में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए चार टेंडर जारी किए गए हैं। कुल 72.99 लाख खर्च होंगे। पहला टेंडर सेक्टर-1 और ब्रास मार्केट क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई और मरम्मत के लिए जारी किया गया है। इस कार्य की अनुमानित लागत 8 लाख रुपये रखी गई है।
दूसरा टेंडर सेक्टर-3 में स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई और मरम्मत के लिए जारी किया गया है जिसकी अनुमानित लागत 14.71 लाख रुपये है। इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। तीसरा टेंडर सेक्टर-4 के लिए जारी किया गया है जिसकी अनुमानित लागत 29.77 लाख रुपये है।
वहीं चौथा बरसात के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में सक्शन टैंकर और ट्रैक्टर माउंटेड पंप किराये पर लेने के लिए जारी किया गया है। इस टेंडर की अनुमानित लागत 20.51 लाख रुपये है। इन टेंडरों के माध्यम से विभिन्न सेक्टरों में स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई व मरम्मत और जलभराव वाले क्षेत्रों में मशीनरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात होता है बाधित
हर साल मानसून के समय कई क्षेत्रों में पानी भरने से आमजन, दुकानदारों और वाहनों को काफी परेशानी होती है। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात बाधित होता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि इस बार कोशिश है कि मानसून में सेक्टरों में जल निकासी व्यवस्था को ठीक कर समस्या से लोगों को राहत मिले। स्टॉर्म वाटर लाइनों की सफाई और मरम्मत से नालों में जमा गंदगी हटेगी जिससे पानी का बहाव सुचारु रहेगा। वहीं सक्शन टैंकर और पंप की व्यवस्था से जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी जल्दी निकाला जा सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
सेक्टर-4 और 19 में सीवरेज रखरखाव के लिए टेंडर जारी
सेक्टर-4 क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को ठीक बनाए रखने के लिए टेंडर जारी किया गया है। 1.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-19 में भी सीवरेज व्यवस्था के वार्षिक रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया गया है। करीब 1.99 लाख रुपये खर्च होंगे। टेंडर के तहत मैनहोल और सीवर लाइन की मरम्मत के दौरान एक मैनहोल से दूसरे मैनहोल तक अस्थायी रूप से सीवरेज पंपिंग का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही इस कार्य से जुड़े अन्य आवश्यक काम भी किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
तीन टेंडर पहले जारी किए जा चुके
शहर के लिए भी नगर परिषद की तरफ से मानसून से पहले नालों की सफाई के लिए एक साथ तीन टेंडर जारी किए जा चुके हैं। करीब 86.75 लाख रुपये खर्च होंगे। पहला टेंडर सर्कुलर रोड के दोनों ओर स्थित नालों की सफाई से संबंधित है। इसके लिए नगर परिषद ने 36.89 लाख की लागत निर्धारित की है। दूसरा टेंडर दिल्ली रोड, नारनौल रोड, कालका रोड, तुर्कियावास रोड सहित अन्य बाहरी नालों (आउटर नाला) की सफाई के लिए जारी किया गया है। कुल लागत 30.98 लाख निर्धारित की गई है। तीसरा टेंडर मुख्य बाजार क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जिसमें मेन बाजार ड्रेन, नाई वाली चौक से ऑटो मार्केट ड्रेन और बावल रोड से नया बाजार ड्रेन तक के नालों की सफाई का कार्य शामिल है। इस कार्य की अनुमानित लागत 18.88 लाख रखी गई है।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
सेक्टरों के नालों की सफाई को लेकर टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इन टेंडरों के माध्यम से विभिन्न सेक्टरों में स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई व मरम्मत और जलभराव वाले क्षेत्रों में मशीनरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।