{"_id":"69bd958947c82ff8e90a7ba4","slug":"prayers-for-peace-were-offered-on-the-last-friday-of-ramadan-eid-is-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-235388-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रमजान के आखिरी जुमे पर मांगी अमन चैन की दुआ, ईद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रमजान के आखिरी जुमे पर मांगी अमन चैन की दुआ, ईद आज
Sat, 21 Mar 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीर बाबा वाली मस्जिद में रमजान की आखिरी नमाज अदा करने के बाद बैठे मुस्लिम समाज के लो
रेवाड़ी। मुस्लिम बंधुओं ने शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अदा कर अमन चैन और खुशहाली की दुआ की। नमाज के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। शनिवार को सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी, जिसके बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई देंगे।
घरों में मीठे पकवान तैयार किए गए हैं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें।
ईद उल फितर की नमाज को लेकर मुस्लिम सभा रेवाड़ी के प्रधान मुबीन खान ने बताया कि ईद उल फितर की नमाज जामा मस्जिद पीर बाबा वाली में सुबह 8.15 बजे, आसिया मस्जिद पुराना सिटी थाना में सुबह 7:30 बजे, अक्शा मस्जिद चौधरीवाड़ा सुबह 8:45 बजे, मदीना मस्जिद रेलवे स्टेशन सुबह 8:30 बजे, गुडियानी स्थित ईदगाह सुबह 8:30 बजे व खोल मस्जिद स्थित थाने के पास सुबह 8:30 बजे नमाज का वक्त तय किया गया है।
विज्ञापन
जामा मस्जिद दफ्तर वाली गोल चक्कर मस्जिद में सुबह 9 बजे, मदीना मस्जिद रेलवे स्टेशन पर सुबह 8.30 बजे, गुडियानी ईदगाह में सुबह 8.30 बजे और खोल मस्जिद थाने के पास में सुबह 8.30 बजे नमाज अदा की जाएगी।