फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pratap and Kulwinder got first place in poster presentation.

Rewari News: पोस्टर प्रस्तुति में प्रताप और कुलविंदर ने पाया प्रथम स्थान

Wed, 03 Dec 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pratap and Kulwinder got first place in poster presentation.
कृषि शिक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कक्षा में बैठे विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में विकसित भारत के लिए कृषि विजन 2047 विषय पर कृषि शिक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को कृषि के प्रति जागरूक करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौखिक प्रस्तुतियां, पोस्टर प्रस्तुति, भाषण प्रतियोगिता, वीडियो संपादन, नारा लेखन, क्विज, कॉलेज सॉन्ग और कविता प्रतियोगिता आदि आयोजित हुईं। प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि कृषि केवल व्यवसाय नहीं बल्कि एक संस्कृति और विज्ञान है।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि उद्यमिता, स्मार्ट कृषि, रोबोटिक्स, ड्रोन और स्टार्टअप की आवश्यकता पर जोर देते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में कृषि की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को नवीन दृष्टिकोण अपनाने और भारतीय कृषि को टिकाऊ तथा विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर प्रस्तुति में प्रताप और कुलविंदर प्रथम, हर्षल द्वितीय और विपिन कुमार और सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। मौखिक प्रस्तुति में अरुण प्रथम, मंदीप और पंकज द्वितीय तथा अवंत और राममहर तृतीय व भाषण प्रतियोगिता में योगिता प्रथम, प्रकृति द्वितीय और तनिष और प्रगति तृतीय रहे। नारा लेखन, वीडियो संपादन, क्विज, कॉलेज सॉन्ग और कविता प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए। इस अवसर पर डॉ. मुकेश सबरवाल, डॉ. संदीप यादव, डॉ. सुजाता, डॉ. मोहिंदर, डॉ. तन्वी, डॉ. अभिषेक, डॉ. पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed