{"_id":"d9a5dc5d97c21f0438204dd052704c27","slug":"power-corporation-foreman-arrested-to-take-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते धरा बिजली निगम का फोरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते धरा बिजली निगम का फोरमैन
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। गुड़गांव की विजिलेंस टीम ने स्थानीय टीम की मदद से बिजली निगम के एक फोरमैन को एक सर्विस स्टेशन मालिक से घूस लेते हुए धर दबोचा।
शिकायतकर्ता के अनुसार फोरमेन मीटर और बॉक्स में सील लगाने के नाम पर घूस की रकम मांग रहा था। विजिलेंस टीम से खुद को घिरा देख आरोपी फोरमैन प्रेम सिंह मौके से भागने लगा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। विजिलेंस टीम ने आरोपी की जेब से करीब 17 हजार रुपये और बरामद किए हैं।
मीटर फुंकने के बाद मांगे थे 7 हजार
कंपनी बाग निवासी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका घर पर ही गाड़ियों की धुलाई का सर्विस स्टेशन है। कुछ दिन पहले हुई बारिश में उनका बिजली का मीटर फुंक गया।
इसकी जानकारी उसने बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर पर देने के बाद सिटी वन सब स्टेशन पर दी। अगले दिन रिकॉर्ड देखने के बाद सब स्टेशन का फोरमैन प्रेम सिंह उसके पास पहुंचा और 7 हजार रुपये देने के बाद ही नया मीटर फौरन लगाने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर देवेंदर ने मौके पर 5 हजार रुपये दे दिए। जिसके बाद प्रेम सिंह ने पहले दिन डायरेक्ट लाइन करने के बाद अगले दिन मीटर लगा दिया।
---------
2 हजार मिलने पर ही आया सील लगाने
देवेंदर ने बताया कि प्रेम सिंह ने मीटर लगा दिया लेकिन सील नहीं लगाई। उसने फोन किया तो दो हजार मिलने पर ही सील लगाने की बात कही।
जिस पर उसने पहले डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस टीम से शिकायत की। इस पर जिला विजिलेंस टीम ने गुड़गांव टीम से संपर्क करने को कहा। इसके बाद आरोपी प्रेम सिंह को बचे 2 हजार रुपये देने के बहाने बुलाकर घूस के मिले दो हजार रुपयों के साथ रंगे हाथों दबोचा गया।