फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Power consumers should not pay attention to misleading messages: Amit

भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें बिजली उपभोक्ता : अमीत

Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Power consumers should not pay attention to misleading messages: Amit
कोसली। कार्यकारी अभियंता अमित कंबोज ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सरल, सुलभ और विश्वसनीय सुविधा प्रदान करने के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपमंडल के बिजली उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनमें ऑनलाइन बिल पेमेंट, प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना, मिस्ड कॉल अलर्ट, ट्रस्ट रीडिंग, ऑनलाइन बिजली कनेक्शन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं को चेताया कि आजकल साइबर ठग बिजली बिल के नाम पर ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ठग बिजली उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने संबंधी मैसेज भेज कर बैंक एकाउंट डिटेल मांग कर एकाउंट से पैसा निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं बिजली निगम अधिकारी के नाम पर एक फर्जी मोबाइल नंबर भी भेजा रहा है, जिस पर फोन करने पर बैंक अकाउंट संबंधी डिटेल मांगी जाती है ताकि अकाउंट से पैसा निकाला जा सके। कनेक्शन काटने के ये सभी मैसेज फर्जी हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि ऐसे मैसेज पर ध्यान न दें और न ही ऐसे नंबरों पर कॉल करें। बिजली विभाग द्वारा फोन करके कभी भी बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी नहीं मांगी जाती। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम द्वारा उपभोक्ताओं को इस तरह के कोई मैसेज नहीं भेजे जा रहे और न ही कनेक्शन काटने संबंधी कोई फोन कॉल किए जा रहे हैं। उपभोक्ता साइबर फ्रॉड से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed