फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Potholes on the road, which had been there for three months, were repaired.

Rewari News: तीन महीने से सड़क पर बने गड्ढे की कराई मरम्मत

Sun, 18 Oct 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the road, which had been there for three months, were repaired.
सड़क पर बने गड्ढे की हुई मरम्मत। संवाद
रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड चौक पर अपना बाजार के प्रवेश द्वार के पास सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत करा दी गई है। करीब तीन महीने से बने इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला की तरफ से 17 अक्तूबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढा होने के कारण दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी। कई बार वाहन गड्ढे में फंस जाते थे या उससे टकराकर क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती थी। गड्ढे से बचने के लिए वाहन चालक अचानक दिशा बदलते थे, जिससे दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता था।
विज्ञापन

बस स्टैंड चौक और अपना बाजार के प्रवेश द्वार पर दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति से दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों ने कई बार समस्या के समाधान की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई एवं सीएम विंडो कार्यकर्ता राजेश चुग ने भी संबंधित विभाग से गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद मरम्मत होने से लोगों को राहत मिली है। व्यापारियों ने बताया कि काफी समस्या हो रही थी, लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed