फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Potholes on the highway and service road in Bawal stopped the wheels of vehicles.

Rewari News: बावल में हाईवे और सर्विस रोड पर गड्ढों ने रोके वाहनों के पहिए

Wed, 08 Oct 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the highway and service road in Bawal stopped the wheels of vehicles.
फोटो : 6बनीपुर चौक के पास लगा जाम। संवाद
बावल। कस्बे में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बारिश की वजह से सुबह के समय लंबा जाम लग गया। बनीपुर चौक के पास स्थित सर्विस रोड पर दोनों तरफ गड्डों में पानी भर गया जिससे वाहन बहुत धीरे-धीरे चलने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

इसका असर आशाही पुल तक दिखा जहां वाहन कतारबद्ध हो गए और लोगों को करीब 3 घंटे तक लंबे जाम में फंसे रहना पड़ा। पूरे दिन रेंगकर वाहन चलते रहे।
दरअसल यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से सर्विस रोड की मरम्मत और दोनों तरफ गड्डों को भरने की मांग करते रहे हैं। कई बार उच्चाधिकारियों और संबंधित विभागों ने बेहतर सुविधाओं के वादे किए लेकिन वास्तविकता इससे बहुत अलग साबित हुई।
विज्ञापन

इस हल्की बारिश ने ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) और हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचएसआईआईडीसी) के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के पीछे एचएसआईआईडीसी की बनाई सड़क में दो-दो फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इन गड्डों में लगातार बाइक सवार गिर रहे हैं और कई बार गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। वहीं हाईवे पर जाम लगने के कारण भारी वाहन भी धीमी गति से गुजर रहे हैं जिससे एचएसआईआईडीसी के बनाए रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
--------
हल्की बारिश में ही यह स्थिति दिख रही
वाहन चालकों और राहगीरों ने संबंधित विभागों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। दिनेश, ईश्वर, रामकिशन ने बताया कि बारिश के पहले भी कई बार शिकायत करने पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब हल्की बारिश में ही यह स्थिति दिख रही है जिससे यह साफ हो गया कि विभागीय दावे केवल कागजों तक ही सीमित हैं। हर बार का यही हाल है। फिलहाल सुधार नहीं हो रहा है।

स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने भी प्रशासन पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि न केवल हाईवे बल्कि सर्विस रोड की हालत भी खराब है।

सर्विस रोड और हाईवे की मरम्मत करें
कुलदीप, जगदीप, सुभाष ने मांग की है कि दोनों विभाग तुरंत सर्विस रोड और हाईवे की मरम्मत करें। साथ ही गड्डों को भरकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में और अधिक गंभीर दुर्घटनाएं होने की संभावना है। बारिश के दिनों में यह सड़क दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण बन रही है। बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों के लिए यह सड़क बेहद खतरनाक हो गई है। वहीं, एचएसआईडीसी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed