फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Portal will open under Agneepath scheme from today

Rewari News: अग्निपथ योजना के तहत आज से खुलेगा पोर्टल

Thu, 08 Feb 2024 04:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Portal will open under Agneepath scheme from today
रेवाड़ी। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2024-25 वीरवार 8 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक जारी रहेगी, जिसके लिए पोर्टल 8 फरवरी से 21 मार्च तक खुला रहेगा। निर्देशक भर्ती, सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी कर्नल आनंद साकले ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान करना होगा। भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) व द्वितीय चरण भर्ती रैली होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च के उपरांत बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कर्नल आनंद साकले ने बताया कि रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ जिला के जिन युवाओं का जन्म 1 अक्तूबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वह भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपनानिजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वह सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें।
विज्ञापन


कर्नल आनंद साकले ने कहा कि अग्निवीर आर्मी रैली प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है तथा अभ्यासी कोइ सके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुडऩेे की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें । यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई/कौशल योग्य उम्मीदवारों के लिए बोनस अंक निम्नानुसार हैं

(1) 10वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स - 20

(2) 10वीं प्लस 02/03 साल का डिप्लोमा - 30

(3) 12वीं प्लस एक साल का आईटीआई कोर्स - 30

(4) 12वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स - 40

(5) 12वीं प्लस डिप्लोमा धारक - 50

एनसीसी ए और बी के लिए 5 और 10 अंक बोनस मिलेंगे। तथा एनसीसी सी सर्टिफिकेट के लिए जीडी श्रेणी में 20 और बाकी श्रेणी 15 अंक मिलेंगे। गणतंत्र दिवस भागीदारी के अतिरिक्त 5 अंक मिलेंगे। आवेदन प्रक्रिया का तरीका और ऑनलाइन परीक्षा का तरीका समझने के लिए वेबसाइट पर वीडियो अवश्य देखें। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच स्थान भरने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed