फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Portal will open again today, 4776 seats still vacant in colleges

आज फिर खुलेगा पोर्टल, अभी भी कॉलेजों में 4776 सीटें खाली

Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Portal will open again today, 4776 seats still vacant in colleges
बावल स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। संवाद - फोटो : Rewari
जिले के कॉलेजों में मंगलवार से स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए फिर से पोर्टल खुलेगा। जिन विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद दाखिला नहीं लिया था या कम अंक प्रतिशत होने के कारण दाखिला नहीं ले पाए थे। वे सभी विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। जिले के कॉलेजों में दो मेरिट लिस्ट लगने के बाद अभी भी 95 सौ सीटों में से 4776 सीटें खाली हैं। निदेशालय के शेड्यूल अनुसार, 16 अगस्त से छह सितंबर तक चली आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख को कम आवेदन आने के कारण दो बार बढ़ाया गया था। जिले के 18 राजकीय, सरकारी अनुदान प्राप्त व निजी कालेजों की 95 सौ सीटों पर इस वर्ष करीब 22 हजार विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। जोकि पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक हैं।
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के कालेजों में सीटों के मुकाबले कम आवेदन हुए हैं। जबकि जिले के प्रमुख कालेजों में हर वर्ष की तरह इस साल भी मारामारी है। इनमें बीए व बीएससी कोर्सों में तीन गुना तक आवेदन आए हैं, जबकि अन्य कोर्सों में कम आवेदन हुए हैं। निदेशालय की ओर से कालेेजों कें स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए दो मेरिट लिस्ट में दाखिले हो चुके हैं। कॉलेंजों में दो मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी 60 प्रतिशत सीटें ही भर पाई हैं। ओपन काउंसिलिंग में कॉलेजों में सीटें भरने की उम्मीद हैं। पिछले वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में तो 30 प्रतिशत सीट खाली रह गई थी।
विज्ञापन

यह है कॉलेजों की स्थिति
राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना में बीए 160 व बीकॉम की 80 सीटें हैं। अभी कॉलेज की बीए में 112 व बीकॉम में 69 सीटें खाली हैं। शहर के नाईवाली चौक स्थित अहीर पीजी कॉलेज में बीए की 225 सीटें, बीएससी नॉन मेडिकल की 118 सीटें, बीएससी मेडिकल की 43, बीकॉम की 48, बीबीए की 109 व बीसीए की 95 सीटें खाली हैं। इसी प्रकार बावल स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की 160 सीटें, बीकॉम 80 व बीएससी 20 सीटें हैं। दो मेरिट लिस्ट लगने के बाद में कॉलेज में बीए की 41, बीकॉम की 50 व बीएससी की 12 सीटें खाली हैं। गांव गुरावड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की 280, बीकॉम की 80 व बीएससी की 120 सीटें हैं। कॉलेज में अभी बीए की 177, बीकॉम की 56 व बीएससी की 84 सीटें खाली हैं। वहीं राजकीय महाविद्यालय में नाहड़ में बीए 92, बीएससी की 12 व बीकॉम की 48 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बावल में बीए की 226, बीकॉम की 36 व बीएससी की 44 सीटें खाली हैं। कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीएससी मेडिकल की 50 बीकॉम की 51, बीएससी नान मेडिकल की 60 और बीए की 99 सीटें रिक्त हैं। वहीं शहर के राजकीय ब्वायज कॉलेज में बीए की 160 सीटों में से 97 व बीकॉम की 160 में से 29 सीटों पर दाखिले हुए हैं। कॉलेज में अभी बीए 63 व बीकॉम 131 सीटें रिक्त हैं। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 136, बीकॉम की 96 व बीएससी की 48 सीटें रिक्त हैं। कोसली स्थित डीएवी महिला महाविद्यालय में बीए की 320 व बीकॉम की 80 सीटें हैं। अभी कॉलेज में 220 सीट बीए व 65 सीट बीकॉम की रिक्त हैं।
आरडीएस गर्ल्स कॉलेज और केएलपी कॉलेज में सीटों का ब्योरा
आरडीएस गर्ल्स कॉलेज में बीए की 160 सीटों में से 100 सीटें, बीकॉम की 80 में से 40 सीटें व बीएससी की 80 में से 60 सीटें खाली हैं। दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज में बीए की 343, बीएससी नान मेडिकल की 145, बीएससी मेडिकल की 190, बीकॉम की 69, बीएससी नान मेडिकल सेल्फ फाइनेंस की 55 सीट, बीएससी बायोटेक सेल्फ फाइनेंस की 28 सीट, बीसीए की 73 सीट, बीबीए की 43 सीट, बीकॉम ऑनर्स की 32 सीट व बीजेएमसी की 39 सीटें रिक्त हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय पाली और राजकीय महाविद्यालय की स्थिति
गांव पाली स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की 67, बीकॉम की 65 व बीएससी की 20 सीटें रिक्त हैं। शहर के सेक्टर एक स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए 151, बीकॉम की 64, बीसीए की 40, बीएससी मेडिकल की 66 और बीएससी नान मेडिकल की 79 सीटें रिक्त हैं। गांव कंवाली स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए की 176, बीएससी की 86, बीकॉम की 59 सीट व बीसीए की 38 सीटें रिक्त हैं।

मंगलवार से दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा। जिन विद्यार्थियों का अभी तक कॉलेज में दाखिला नहीं हो पाया है, वे विद्यार्थी ओपन काउंसिलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं।
सुधीर कुमार यादव, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed