फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Polytechnic educational institute... Applications for admission to vacant seats will be submitted by this evening

Rewari News: बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान...रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आज शाम तक जमा होंगे आवेदन

Mon, 04 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic educational institute... Applications for admission to vacant seats will be submitted by this evening
बहुतकनीकी संस्थान लिसाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। निदेशालय से तय शेड्यूल के अनुसार सामान्य दाखिले पूरे हो चुके हैं। अब संस्थानों में रिक्त सीटों पर नए शेड्यूल के तहत दाखिले हो रहे हैं।
रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थी 10वीं या 12वीं के आधार पर 5 अगस्त की शाम 4 बजे तक संबंधित संस्थान में जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 6 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थियों को 7 अगस्त तक अपनी फीस जमा कर सीट सुरक्षित करनी होगी।
विज्ञापन

इसके बाद 8 अगस्त को शेष बची हुई सीटों का ब्योरा जारी किया जाएगा। अभी दोनों संस्थानों में करीब 30 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। लिसाना स्थित बहुतकनीकी संस्थान में 10वीं के आधार पर 160 और 12वीं के आधार पर 102 विद्यार्थियों ने फीस जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामलावास स्थित बहुतकनीकी संस्थान में 10वीं के आधार पर 120 और 12वीं के आधार पर 89 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में लड़कियों के लिए संस्थान में जमा की जाने वाली फीस 2850 रुपये और लड़कों के लिए 4350 रुपये है।
निर्धारित समय पर फीस जमा करने पर ही विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित माना जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।
इनमें प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट या रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, जाति और रिहायशी प्रमाणपत्र,आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के श्रेणी, आय और परिवार पहचान पत्र की मूलप्रति वहीं 12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र की मूलप्रति शामिल है।


लिसाना और धामलावास में कुल 720 सीटों पर हो रहे दाखिले
जिले में कुल 1080 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। लिसाना स्थित बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में 730 और धामलावास स्थित बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में कुल 350 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना व धामलावास में 720 सीटों पर दाखिले होंगे। इन संस्थानों में सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटल एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं। दाखिला होने के बाद विद्यार्थियों को अपने संस्थान में 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट या रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, जाति और रिहायशी प्रमाणपत्र शामिल करने होेंगे। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के श्रेणी, आय और परिवार पहचान पत्र की मूलप्रति जमा करनी होगी। वहीं 12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट की मूलप्रति संस्थान में जमा करनी होगी।




वर्जन

बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। विद्यार्थी शाम 5 बजे तक संबंधित संस्थान में पहुंच कर पूछताछ कर सकते हैं।-सुखबीर यादव, प्राचार्य, बहुतकनीकी संस्थान लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed