फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   poltical

कैप्टन के बड़े भाई अजीत नंबरदार की पुत्रवधु भाजपा में शामिल

Fri, 23 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
poltical
विक्रम यादव को भाजपा में शामिल करते प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी से लगातार 6 बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बड़े भाई अजीत नंबरदार की पुत्रवधु विक्रम यादव शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उनके पति रणविजय तहसीलदार हैं। विक्रम ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव की उपस्थिति में पार्टी में अपनी आस्था जताई। पार्टी में शामिल होने के बाद विक्रम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से ईमानदारी से भर्ती व प्रधानमंत्री की नीतियों के चलते भाजपा ज्वाइन की है।
विज्ञापन

नगर परिषद के चुनाव मार्च 2018 में प्रस्तावित थे। लेकिन वार्ड बंदी के अडंगे के चलते चुनाव समय पर नहीं हुए। चुनाव की आहट के बाद ही विक्रम ने वार्ड पार्षद चुनाव की तैयारी शुरु कर दी थी। इसके बार सरकार ने चेयरमैन पद के लिए सीधे चुनाव की व्यवस्था करते हुए रेवाड़ी नप चेयरमैन का चुनाव महिला के लिए आरक्षित कर दिया। ऐसे में जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन कर विक्रम यादव ने नप चुनाव के लिए अपना दाव चल दिया है। हालांकि नप चेयरमैन के लिए भाजपा के टिकट के लिए पहले से ही लंबी लिस्ट है। ऐसे में उनका यह दाव कितना कामयाब होगा, आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि कैप्टन अजय यादव के बड़े भाई की पुत्रवधु का भाजपा में शामिल होना, कप्तान की खिसकती जमीन का उदाहरण है। भाजपा का कुनबा लगातार बड़ा होता जा रहा है। भाजपा की नीतियों में विश्वास करने वाले सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed