फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   poltical

धारण में पेयजल बूस्टर के उद्घाटन से 9 गांवों में पेयजल व्यवस्था सुधरेगी

Sun, 11 Aug 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
poltical
हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल शनिवार को धारण गांव में जनसभा को सम्ब - फोटो : Rewari
हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि राज्य के शहरों की अनाधिकृत कॉलोनियों में स्टैंड पोस्ट और रिवर्स ऑस्मोसिस प्लांट के माध्यम से पीने के पानी उपलब्ध कराने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है ताकि लोगों को साफ और स्वच्छ जल मिल सके। गांव धारणा में पेयजल बूस्टर से नौ गांवों को शुद्ध पेयजल मुहैया होगा।
विज्ञापन

बनवारी लाल आज बावल कस्बे के गांव धारण में 102.70 लाख रुपये की लागत से पेयजल बूस्टर व डीआई पाइप लाइन तथा 634.70 लाख रुपये की लागत से मध्यवर्ती पेयजल बूस्टर, पशु अस्पताल व अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करने उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यवर्ती पेयजल बूस्टर से धारण, बालावास, गांविंदपुर बास, नरसिंहपुर गढी, टांकडी, राजगढ व खंडौडा गांवो को लाभ होगा। मंत्री ने गांव धारण के विकास कार्यो के लिए 7 लाख रूपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

डॉ. बनवारी ने कहा कि वर्ष 1995 में धामलावास बहुतकनीक संस्थान का शिलान्यास हुआ था, लेकिन पिछली सरकार इसे लिसाना गांव में ले गई। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही उन्होंने धामलावास में बहुतकनीक संस्थान की योजना नये सिरे से चढ़ाई और आज यह बनकर तैयार हो गया है। जल्द इसमें कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि बावल कृषि महाविद्यालय को पिछली सरकारों ने बंद कर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे फिर से शुरू करवाया और प्रदेश में हिसार, कौल व बावल में तीन ही ऐसी जगह संस्थान है जहां कृषि महाविद्यालय है तथा इसमें पढ़ने वाले बच्चें को तुरंत रोजगार मिलता है। इससे पूर्व उन्होंने प्राणपुरा गांव में 32 लाख रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया तथा गांव के विकास कार्यों के लिए 12 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर बीडीपीओ विरेन्द्र यादव, पंचायत समिति बावल के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह छिल्लर, नगर पालिका बावल के चेयरमैन अमर सिंह महलावत, नीतू पार्षद, धारण के सरपंच अनिल सिंह तंवर, ईश्वर चनीजा, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच लकखी पावटी, पूर्व सरपंच कपिल प्राणपुरा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed