फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Polling parties reached the booths with EVMs

Rewari News: ईवीएम लेकर बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Sun, 10 May 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached the booths with EVMs
पोलिंग पार्टियों से बातचीत करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। निकाय चुनाव के लिए शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय के परिसर में पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। पोलिंग पार्टियों के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी रही।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में पोलिंग पार्टियों से कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आपसी तालमेल व समन्वय से कार्य करते हुए ईमानदारी व निष्पक्षता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा आम चुनाव सहित पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियां चुनावी सामग्री लेकर शनिवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं । उन्हें सामान देकर पुलिस सुरक्षा में बूथ के लिए रवाना किया गया।
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचने और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की सफलता का दारोमदार पूर्ण रूप से अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यकुशलता पर टिका है। जो अधिकारी-कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित बारीकियों को अच्छी तरह से समझेंगे उनके समक्ष चुनाव के दौरान कोई परेशानी व समस्या नहीं आएगी।
इस अवसर पर डीसी ने राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में बनाएं गए स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नगर परिषद रेवाड़ी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि चुनाव के दौरान बूथ पर नियुक्त पोलिंग पार्टी एक टीम के रूप में काम करें। चुनाव के एक-एक बिंदु को अच्छी तरह से समझ लें, ताकि बाद में कोई परेशानी ना आए।

उन्होंने कहा कि सामान की सूची के साथ ईवीएम मशीन और वीवीपैट के नंबर का बूथ से मिलान अवश्य कर लें।

पोलिंग पार्टियों से बातचीत करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन

पोलिंग पार्टियों से बातचीत करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन

पोलिंग पार्टियों से बातचीत करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन

पोलिंग पार्टियों से बातचीत करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed