फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   politics,congress,goverment service,youth

सरकारी नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार : हुड्डा

Mon, 22 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 22 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
politics,congress,goverment service,youth
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार देने की बजाए लेने का काम कर रही है। यही कारण है कि सरकार ने करीब 40 हजार युवाओं को नौकरी से वंचित कर दिया है। अभी तक एक भी नई नियुक्ति नहीं की है जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने दो साल पूरे होने को हैं। प्रदेश सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी करे।
विज्ञापन


रविवार को ‘जागो हरियाणा अभियान’ के तहत चितवन वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ धनाढ्य लोगों तक ही सीमित रह गई है। फसल बीमा योजना के नाम पर भी किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। जिसके विरोध में वे 27 को करनाल में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं करते हैं, घोषणाओं के बाद उन पर अमल नहीं किया जाता। सम्मेलन का आयोजन पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को उजाड़ रही है। सरकार से हर वर्ग के लोग दुखी होते जा रहे हैं। जब भाजपा सरकार आई तो लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें बहुत कुछ मिलेगा। केंद्र सरकार के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पूर्व भाजपा नेताओं ने बड़े-बड़े वायदे किए थे। किसानों को बहुत प्रलोभन दिया था। लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये आने का लालच दिया गया था। महंगाई कम करने की बात की गई थी मगर अब हुआ क्या। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राव दान सिंह, अनीता यादव, राव धर्मपाल, सतपाल सांगवान, जसवंत बावल, आफताब अहमद, डा. कर्ण सिंह, संजय राव, सत्यपाल दहिया, प्रवीण चौधरी, सुमेर सिंह, सुरेंद्र सिहमा, प्रदीप यादव एडवोकेट, मनोज कुमार, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, लोकेश गांधी, राजेंद्र ठेकेदार, यादवेंद्र यादव, कृष्ण राव व अक्षत राव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।

गलत नीतियों के कारण नहीं आए ओलंपिक में पदक
नारनौल। पूर्व  सीएम चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण ही ओलंपिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी ज्यादा दमखम नहीं  दिखा पाए। उनके कार्यकाल में हुए सभी खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने  जमकर मेहनत की थी तथा प्रदेश की झोली में लंदन ओलंपिक में चार पदक आए थे। 

वहीं कामनवेल्थ गेमों में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने 22 पदक छटके थे। इस  बार केवल साक्षी ने पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान बचाया है। हुड्डा रविवार  को यहां %जागो हरियाणा% कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस  मौके पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह भी उनके साथ थे।

उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण के दौरान प्रदेश के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर की आगजनी  की ही क्यों प्रदेश में हुई हिंसा की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में रोज अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। भाजपा सरकार प्रदेश का विकास करने की बजाय योग कराने गीता पढ़ाने और गौ आयोग बनाने की बातें करते हैं।


जबकि ये काम तो उनके दादा परदादा पहले ही  करते आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में जहां उनकी अच्छी खेल नीति की वजह से ही  खिलाडिय़ों ने मैडलों की झड़ी लगा दी थी, लेकिन रियो ओलंपिक में खिलाड़ियों  के प्रदर्शन से भाजपा सरकार की खेल नीति की पोल खुल गई है। इस मौके पर  पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, राव धर्मपाल सिंह, सतपाल सांगवान व राव  दानसिंह समेत अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed