फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Political parties should follow the code of conduct: DC

आचार संहिता का पालन करें राजनीतिक दल : डीसी

Wed, 21 Aug 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 Aug 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Political parties should follow the code of conduct: DC
फोटो: 18रेवाड़ी। लघु सचिवालय में अधिकारियों को निर्देश देते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत: डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल एप पर कर सकता है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दलों को अपने प्रचार होर्डिंग व बैनर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर ही लगाने होंगे। इसकी अनुमति लेनी होगी। चुनाव प्रचार के दौरान वितरित किए जाने वाले सभी पंफलेट पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम व नंबर अंकित होना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करनी चाहिए। ऐसी कोई सूचना न शेयर करेें जो भ्रामण और आपत्तिजनक हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान झूठी व भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार या व्यक्ति भारत निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा जारी नियमों व शर्तों का सख्ती से पालन करेंगे। नियमों की अवहेलना किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed