{"_id":"5d4f143d8ebc3e6d03543c6c","slug":"politcal-rewari-news-rtk5110922146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक हिसार से सीएम बनने पर दक्षिण हरियाणा में नहीं होते थे काम, अब समान विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक हिसार से सीएम बनने पर दक्षिण हरियाणा में नहीं होते थे काम, अब समान विकास
विज्ञापन
हरियाणा के लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह शनिवार को बावल में जनसभा को सम्बोधित करते हुए
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बावल में तीन करोड 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विश्राम गृह का शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री राव रनवीर सिंह ने शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रोहतक व हिसार से सीएम बनने से दक्षिण हरियाणा में विकास नहीं होता था ,लेकिन भाजपा की सरकार में यहां पर खूब काम हुए। क्योंकि मनोहर लाल प्रदेश में समान विकास करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश की तरक्की के लिए वहां की सड़कों का अच्छा होना बहुत जरूरी है तथा सड़कों की कनेक्टिविटी अच्छी होगी तो लोगों का समय बचेगा व आने जाने में असुविधा कोई असुविधा नहीं होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सड़कों पर विशेष ध्यान दिया है तथा अब हरियाणा का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां पर 4 घंटे में न पहुंचा जा सकें। इस दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बनवारी लाल भी उपस्थित रहे।
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बावल के साथ अटेली, महेंद्रगढ़ व नारनौल में लोक निर्माण विश्राम गृह का शिलान्यास किया गया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि 1966 में हरियाणा प्रदेश का गठन हुआ उस समय चार नैशनल हाईवे थे और 48 साल तक केवल 11 नेशनल हाईवे ही बने। भाजपा सरकार बनने के बाद 33 नेशनल हाईवे बनें। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने इस क्षेत्र को पिछड़ा बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी, लेकिन अहीरवाल में आज विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है, यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले को सुंदर बनाने के लिए सड़कें, फ्लाईओवर और नये भवन बनाने का काम तेजी से हुआ है। मंत्री ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि दक्षिणी हरियाणा सरकार बनाता है लेकिन यहां पर विकास कार्य व नौकरियों में पीछे रहता है लेकिन जब से प्रदेेश में भाजपा सरकार बनी है तब से यहां पर चहुमुखी विकास हुआ है और दक्षिणी हरियाणा के लोगों को नौकरी भी मिली हैं। इस दौरान एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार, डीएसपी जयसिंह, अधीक्षक अभियंता अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता हेमंत वर्मा, कार्यकारी अभियंता राजेश अहूजा, उपमण्डल अधिकारी देशवाल, नपा के प्रधान अमरसिंह महलावत, जिला पार्षद नीतू, शारदा, हरिन्द्र यादव, सतपाल थानेदार, ईश्वर जुनेजा, लख्खी सरपंच सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे