फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   politcal,assembly election,rewari

प्रत्याशी पर मचे घमासान के बीच जेपी नड्डा बोले- कल- परसों में जो हुआ ठीक नहीं रहा

Fri, 11 Oct 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
politcal,assembly election,rewari
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में जेपी नड्डा का स्वागत करने के लिए खड़े भाजपाई - फोटो : Rewari
रेवाड़ी विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी को लेकर मचे घमासान के बीच शुक्रवार को रेवाड़ी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कल-परसों में जो रेवाड़ी में हुआ वह ठीक नहीं रहा। पार्टी के साथ चलना हम सबकी जिम्मेदारी है। पार्टी की बात को मानना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी विचारधारा लेकर चल रही है। हमारा मकसद किसी को कुर्सी पर बैठाना या उठाना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी से जो भी गया वह खत्म हो गया।
विज्ञापन

एक भी सीट निकली तो 40 साल की मशक्कत पर फिर जाएगा पानी
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अब विधानसभा की चुनावी जंग नए मोड़ पर पहुंच गई है। 60 साल भाजपा के संघर्ष और 40 साल के मेरे संघर्ष को अब सिरे चढ़ाने का वक्त है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में रेवाड़ी, कोसली और बावल में से एक भी सीट हम हार गए तो हमारी 40 साल की मशक्कत पर पानी फिर जाएगा। इस मौरे पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, जिला महासचिव प्रीतम चौहान, चाकसू राजस्थान से विधायक प्रमिला रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

- हेलीपेड से पर स्वागत करने के बाद लौट गए कुछ भाजपाई
भाजपा में चल रहे घमासान का असर शुक्रवार को जेपी नड्डा के कार्यक्रम में देखने को मिला। जेपी नड्डा का हेलीकॉप्टर केएलपी कॉलेज के खेल मैदान में उतरना था। यहां पर पहले से ही भाजपा प्रत्याशी के अलावा अन्य भाजपाई भी मौजूद थे। भाजपाइयों ने यहां पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में जाने की बजाय ये भाजपाई यहीं से लौट गए। हालांकि कार्यक्रम में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला व बीजेपी महामंत्री अमित यादव मौजूद रहे। इनके अलावा भाजपा में तीन दिन पहले ही शामिल हुए पूर्व मंत्री जसवंत भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल प्रत्याशी डॉ. बनवारी लाल भी केएलपी से ही लौटे
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेवाड़ी में थे, लेकिन यहां पर भाजपा के बड़े नेता नहीं दिखाई दिए। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके अलावा बावल प्रत्याशी विधायक डॉ. बनवारी लाल भी जेपी नड्डा से मिलने केएलपी कॉलेज पहुंचे थे। डॉ. बनवारी कार्यक्रम स्थल पर जाने की बजाय केएलपी कॉलेज से ही लौट गए। इसके अलावा कोसली प्रत्याशी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने कहा कि रेवाड़ी विधानसभा का कार्यक्रम था, इसके चलते बाकी प्रत्याशियों को नहीं बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed