{"_id":"5740cf6b4f1c1b0979ac6fff","slug":"poling-today-poliing-parties-reached-on-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 22 May 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका महेंद्रग्रढ़ के निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम उमेद सिंह मोहन ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव को संपन्न करवाएं। किसी से डरने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि हर बूथ पर व्यापक स्तर पर सुरक्षात्मक एवं व्यवस्थात्मक प्रबंध किए गए हैं।
सभी मतदाता निर्भय होकर बिना किसी भय, लोभ, लालच एवं दबाव के प्रजातंत्र में प्राप्त मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव ईवीएम से करवाएं जाएंगे। 22 मई को सांय पांच बजे तक चुनाव संपन्न होते ही मौके पर ही चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उक्त विचार उमेद सिंह मोहन ने शनिवार को महेंद्रगढ़ पीजी कालेज के समीप स्थापित आडिटोरियम हाल में 22 मई को प्रात: सात बजे से सायं पांच बजे तक करवाए जाने वाले नगरपालिका पार्षद पदों के चुनाव को संपन्न करवाने के लिए ईवीएम एवं चुनावी सामान उपलब्ध करवा कर पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने से पूर्व संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ नगरपालिका में 15 वार्ड हैं, जिनमें से वार्ड नंबर तीन से एकमात्र आवेदन प्राप्त होने के कारण महिला पार्षद कृष्णा जांगड़ा का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
-14 वार्डों में रहेंगे 17 मतदान केंद्र
14 वार्डों में 17 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 56 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि इन 17 मतदान केंद्रों में 68 पोलिंग अधिकारी नियुक्त की गई है। इनमें प्रति मतदान केंद्र के हिसाब से एक पीठसीन अधिकारी और तीन सहायक पीठासीन अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो पुलिस जवान एवं एक-एक होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
-इनकी रहेगी ड्यूटी
प्रत्येक मतदान केंद्र की निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सुपरवाइजरों की नियुक्ति कर दी गई हैं। एसडीएम के अलावा सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार दिनेश कुमार, महेंद्रगढ़ और सतनाली के नायब तहसीलदार, डीएसपी ओमप्रकाश, तीन ड्यूटि मजिस्ट्रेट और पांच सुपरवाइजरों सहित पुलिस पेट्रोलिंग पार्टियां हर पल नजर रखेंगी। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार दिनेश कुमार, नगरपालिका सचिव राजाराम, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, राजपाल कानूनगो, निर्वाचन कानूनगो रामफल सिंह, निर्वाचन लिपिक सतीश बेरी, सुरेश कुमार, राजकुमार, संतलाल अधीक्षक, रामफल रीडर, मास्टर राकेश डुलाना, मास्टर सुरेन्द्र डालनवास, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।