{"_id":"688a5e4de52f26505602230b","slug":"police-took-the-accused-to-the-crime-scene-and-got-the-scene-recreated-rewari-news-c-198-1-rew1001-223415-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर करवाया सीन रिक्रिएट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर करवाया सीन रिक्रिएट
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 3 अप्रैल को महिलाओं का यौन उत्पीड़न और लाखों रुपये की गहने लूटने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट करवाया है। सीन रिक्रिएट करते समय उसी रास्ते से मकान की छत पर चढ़ाया। दोनों आरोपी मकान की दीवार से बाहर निकली ईंटों के सहारे छत पर चढ़ गए।
उसके बाद आरोपियों ने बताया कि किस प्रकार से एक-एक करके छत पर बने कमरे के पास पहुंचे थे। घटनास्थल पर जब सीन रिक्रिएट करवाया गया तो दोनों आरोपियों को कद काठी और आवाज से पहचान लिया। दरिंदगी करने वाले दोनों आरोपियों के प्रति महिलाओं में गुस्सा था। लेकिन पुलिस ने पूरी कार्रवाई के दौरान उन्हें घटनास्थल से दूर रखा। दोनों आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।
पुलिस गिरफ्त में आए बावरिया गैंग के दोनों ही बदमाश बड़े शातिर हैं। रिमांड की अवधि 2 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के सवालों का जवाब घूमाकर दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से बाइक बरामद करने के प्रयास किए लेकिन आरोपियों ने दोनों बाइक उन तीन बदमाशों की बताई, जो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
दोबारा रिमांड लेने की पड़ेगी जरूरत:
रिमांड के दौरान आरोपी पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं। अभी तक आरोपियों ने एक भी चीज बरामद नहीं करवाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस प्रकार से आरोपियों का व्यवहार है, उससे तो यही लग रहा है कि आरोपियों का रिमांड फिर से लेने की जरूरत पड़ेगी।