फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police taught cyber security techniques to 800 students

Rewari News: पुलिस ने 800 विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

Tue, 27 Oct 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police taught cyber security techniques to 800 students
विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
नागंलमूंदी। साइबर सुरक्षा माह के तहत पुलिस की टीमों ने मंगलवार को पाल्हावास, मायन और मूंदी स्थित सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की तरीके बताए। इसमें 800 विद्यार्थियों को फेक प्रोफाइल, मॉर्फ्ड तस्वीरों, सेक्सटॉर्शन और साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

रोहड़ाई से पीएसआई नवीन कुमार की टीम ने पाल्हावास, साइबर थाना से पीएसआई राकेश कुमार की टीम ने मूंदी और एएसआई संदीप कुमार की टीम ने मायन के सरकारी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को बताया कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने और निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
साइबर अपराधी फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले विश्वास जीतते हैं और फिर निजी जानकारियों का दुरुपयोग कर सकते हैं। एआई की मदद से तस्वीरों से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेलिंग के मामले भी सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से सावधान रहने, मजबूत पासवर्ड रखने और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed