{"_id":"6a89e045dc24a0ddf80ef4e3","slug":"police-taught-a-lesson-on-road-safety-to-350-students-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244068-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने 350 विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने 350 विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
Sat, 22 Aug 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सड़क सुरक्षा और नशा मुक्त अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने कई राजकीय विद्यालयों में पहुंचकर 350 विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही नशे के खिलाफ जागरूक किया।
टीम ने राजकीय विद्यालय सुठाना, सुठानी, बनीपुर तथा राजकीय कन्या विद्यालय बावल का दौरा किया। पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
ट्रैफिक थाना से उपनिरीक्षक रामनिवास ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और भविष्य को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने साथियों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, बिना लाइसेंस तथा कम उम्र में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि तेज गति से वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए भी जागरूक किया।
पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और परिजनों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। स्कूल प्रशासन और विद्यार्थियों ने अभियान की सराहना करते हुए नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।