{"_id":"627d539a32ae19696f7427df","slug":"police-stopped-students-protesting-in-igu-clashes-broke-out-rewari-news-rtk646470469","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीयू में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने रोका, हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीयू में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने रोका, हुई झड़प
विज्ञापन
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में इनसो कार्यकर्ती अपनी मांगों के लिए हंगामा करते हुए।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। दस दिन पहले ज्ञापन देने के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने से नाराज जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने वीरवार को इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर के परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को रोकने का प्रयास किया तो वे भड़क उठे। इसके बाद पुलिसकर्मियों और पुलिस टीम के बीच झड़प हुई। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रवि मसीत ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था जिसमें से कुछ मांगे पूरी की गईं लेकिन कुछ अधूरी रही हैं। इसको लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया गया। बताया कि इनसो हमेशा छात्र हितों में सबसे आगे रही हैं व जब भी विद्यार्थियों के हितों की बात आती है तब इनसो का हर साथी कंधे से कंधा मिलाकर अपने आवाज उठाने के लिए सबसे आगे मिलता है।
इनसो ने जो 15 मांगे की हैं उनमें यूनिवर्सिटी में एंबुलेंस सर्विस और स्वास्थ्य सेवाएं देने, लाइब्रेरी में एसी लगवाने, वॉटर कूलर और टॉयलेट की व्यवस्था करने, जल्द परिणाम घोषित करने, 3:30 बजे यूनिवर्सिटी से रेवाड़ी और धारूहेड़ा के लिए बस चलाने, विवेकानंद ब्लॉक में शौचालय और पानी की समस्या दूर करने की मांग की गई थी। इसके अलावा लाइब्रेरी में कुर्सियों और मेजों की पर्याप्त व्यवस्था, साइंस लैब में सामान की कमी को दूर करने, कुर्सियों की गुणवत्ता सुधारने, एमकॉम थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट की समस्या का समाधान करने, सेमिनार हॉल में एसी ठीक कराने, डिग्रियां और डीएमसी की पेंटिंग का काम पूरा करने, यूएमसी को माफ करने की मांग मुख्य है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि यदि यूनिवर्सिटी प्रशासन मांगें पहले ही पूरी कर देता तो उन्हें आंदोलन का सहारा न लेना पड़ता। जब विद्यार्थी हितों की बात आएगी, तो इनसो आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी व विद्यार्थियों को उनका हक दिला कर रहेगी।
इस दौरान यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे जल्दी से पूरी नहीं की गई तो अधिकारियों की सुविधाएं छीनने का काम इनसो करेगी। रजिस्ट्रार प्रमोद भारद्वाज विद्यार्थियों के बीच आए व 10 दिन के अंदर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन रुका। इस मौके पर प्रीति, रुचि, मुस्कान, रितु, सुप्रिया, शैली, नेहा, किरण, मनीष, अनूप, मनीष, केशव, अश्वनी, रिजुल सुधीर, सचिन, साहिल, तुषार, मोहित, राजीव, आवेश ,संजीव ,विपिन, कुलदीप, मोहित, हरीश, अमन ,तुषार, चेतन, अंकित, अमित, दीपक, नितिन, शुभम आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।