{"_id":"66fee5e3c33ef9c1400edc14","slug":"police-seized-drugs-and-vehicles-worth-rs-128-crore-rewari-news-c-198-1-rew1001-210144-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने 1.28 करोड़ के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने 1.28 करोड़ के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए
Fri, 04 Oct 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। वाहन की चेकिंग करते पुलिस की टीम। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम ने जिले के नाकों पर जांच अभियान के दौरान मादक पदार्थ बरामद किया। साथ ही वाहन जब्त किए। पुलिस अबतक 1 करोड़ 28 लाख के शराब व अन्य मादक पदार्थ, हथियार, वाहन जब्त और नकदी जब्त कर चुकी है।
आचार संहिता लागू होने के बाद से ही पुलिस अलर्ट है। पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार अवैध शराब, नकदी, मादक पदार्थों और हथियार रखने वालों की धर-पकड़ कर रही हैं। पुलिस टीमों ने अब तक 6023 लीटर शराब जब्त की गई है। पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान करीब 87.86 लाख रुपये नकदी जब्त किए। नकदी को ट्रेजरी कार्यालय में जमा करवाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। वाहनों में सवार लोगों की जानकारी भी रजिस्टर में दर्ज की जा रही है।