फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police removed the body from the pyre on suspicion of murder in Rewari

Rewari News: रेवाड़ी में हत्या की आशंका पर पुलिस ने चिता से उठाया शव

Wed, 04 Jun 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police removed the body from the pyre on suspicion of murder in Rewari
फोटो : 2रेवाड़ी सेक्टर 1 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार रुकवाने के लिए पहुंची पुलिस की टीम।
रेवाड़ी। मोमोज खाने के बाद बिहार निवासी एक युवक की मौत हो गई। घरवाले अंतिम संस्कार कराने पहुंचे ही थे कि किसी ने पुलिस को फोन कर युवक की हत्या की आशंका जता दी। इस पर पुलिस टीम श्मशान घाट पहुंची और चिता से शव उठा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बिहार के बेगूसराय जिले के चिरंजीपुर का रहने वाला सीमंत (18) अपने बड़े भाई के साथ शहर के ढालियावास में किराये पर रहता था। वह वावल की एक फैक्टरी में काम करता था। रोजाना की तरह मंगलवार की शाम वह काम के बाद घर पहुंचा। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

घरवाले उसे निजी अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के बाद उसे परिजन घर ले आए। घर आकर सीमंत की दोबारा तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे फिर से अस्पताल ले गए, लेकिन इस बार सीमंत की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन सहित आसपास रहने वाले करीब 30 लोग बुधवार सुबह 10 बजे सीमंत का अंतिम संस्कार करने के लिए लिए सेक्टर एक स्थित श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी कि युवक की हत्या के बाद गुपचुप शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस पर पुलिस पहुंची और चिता से शव उठाकर कब्जे में ले लिया।
घरवालों को बताई थी पेट दर्द की शिकायत

सीमंत ने मंगलवार की रात मोमोज खाया था। रात करीब 8 बजे जब वह कंपनी से घर लौटा तो उसके पेट में दर्द उठने लगा। सीमंत के चचेरे भाई घंटोल महतो ने बताया रात करीब 2 बजे सीमंत की हालत बिगड़ी तो वे उसे अस्पताल ले गए। रात साढ़े 3 बजे उसे वापस ले आए। थोड़ी देर आराम के बाद सुबह साढ़े 4 बजे फिर फोन आया। जब उसके कमरे पर पहुंचे तो देखा उसके मुंह से लार निकल रही थी। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां सुबह साढ़े 5 बजे उसने दम तोड़ दिया।
26 अप्रैल को ही हुई थी शादी
सीमंत के भाई सीमेन ने बताया वह बावल एक कंपनी में काम करता था। सीमंत की 26 अप्रैल को ही शादी हुई थी। वह एक सप्ताह पहले ही बिहार से रेवाड़ी आया था। यहां वह अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी अभी भी बिहार में है।

शराबी ने किया था फोन

थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि फोन करने वाले ने अपना नाम, पता नहीं बताया था। यही नहीं फोन करके सिम भी तोड़ दिया था। नंबर ट्रेस करके पुलिस युवक तक पहुंची तो वह शराब के नशे में मिला। उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें उसकी शराब पीने की पुष्टि हुई है।


---------
-कंट्रोल रूम पर युवक की हत्या की सूचना मिली थी। बताया गया कि गुपचुप अंतिम संस्कार किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह पता चलेगी। पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ कर रही है।
-सीमा कुमारी, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed