फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police removed encroachment from Railway Road, issued warning

Rewari News: पुलिस ने रेलवे रोड से हटवाया अतिक्रमण, चेतावनी दी

Sat, 28 Feb 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police removed encroachment from Railway Road, issued warning
रेलवे रोड से अतिक्रमण हटवाते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने टीम के साथ शनिवार को रेलवे रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। पुलिस टीम ने रेलवे रोड व आस पास मार्किट में दुकानों के बाहर सड़क तक रखे सामान को हटवाया। रेहड़ियों को भी वहां से हटवा दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के दौरान शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने सभी दुकानदारों और वेंडर्स को मौके पर सख्त हिदायत दी कि वह अपनी दुकान का सामान किसी भी सूरत में निर्धारित सीमा से बाहर न रखें।
विज्ञापन

भविष्य में कोई भी दुकानदार या रेहड़ी संचालक दोबारा अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो उसका सामान जब्त करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क पर बढ़ते यातायात जाम से जनता को निजात दिलाना और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता सुगम बनाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी ने व्यापारियों से अपील की है कि वे शहर को व्यवस्थित रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि आमजन को असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य मुख्य बाजारों में भी इसी तरह की आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed