फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police pushed the complainant out in front of the minister

रेवाड़ी: मंत्री के सामने पुलिस ने फरियादी को धक्के मारकर बाहर निकाला, कष्ट निवारण समिति में हुई घटना

Fri, 13 May 2022 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2022 02:07 AM IST
सार

पीड़ित ने भेदभाव का आरोप लगाया। 27 परिवादों में से सिर्फ दस का ही समाधान हुआ। मंत्री के सामने फरियादियों की कतार लगी रही। पुलिस और पीड़ित के बीच कहासुनी हुई।

विज्ञापन
Police pushed the complainant out in front of the minister
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक से धक्के मारकर बुजुर्ग को बाहर ले जाती पुलिस। नोट - संबंधित फाइल नं - फोटो : Rewari

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए गुरुवार को बाल भवन में बुलाई गई जिला लोक कष्ट निवारण समिति की बैठक में सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री मंत्री ओमप्रकाश यादव के सामने ही पुलिसकर्मियों ने एक फरियादी को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। पीड़ित गुहार लगाता रहा लेकिन उसकी एक न सुनी गई। इस दौरान 27 परिवादों में से मात्र 10 का ही समाधान हुआ। 

विज्ञापन


बैठक में  दर्जन भर नए परिवाद भी सुने गए। मंच से जितनी पुरानी और नई शिकायतें सुनी गई, उससे अधिक शिकायतों को लेकर फरियादी मंत्री के सामने खड़े थे।  इस दौरान कई बार कहासुनी हुई। पूर्व नगर प्रधान के पति और एक मौजूदा नगर पार्षद के बीच एक मामले को लेकर तीखी तकरार हो गई। जिले के नया गांव दौलतपुर निवासी श्रीचंद यादव को मंत्री के सामने अपनी बात रखने से पूर्व पुलिस ने धक्के देकर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


फरियादी ने कई बार मंत्री के सामने गुहार लगाने की बात कही लेकिन न तो मंच से कोई बोला और न ही पुलिस ने उसकी बात सुनी। यह फरियादी जमीन से जुड़े एक वाद को लेकर बैठक में आया था। उसने आरोप लगाया कि पुलिस और तहसीलदार दूसरे पक्ष से मिल गए हैं। यह सब कुछ मंत्री के सामने हुआ लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीचंद वर्तमान में दिल्ली के शालीमार बाग में रहता है। उसका भूमि विवाद का मामला एसडीएम रेवाड़ी से संबंधित था। उसने कहा कि उसकी बात मंत्री के सामने रखने ही नहीं दी गई। पुलिस ने उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। 

इसके अलावा दो भाइयों के बीच विवाद का मामला भी बैठक में आया। मंत्री के सामने न्याय नहीं मिलने के बाद दोनों भाई आपस में एक - दूसरे पर आरोप लगाते हुए बाल भवन के मुख्य द्वार तक आए। तकरार तेज होने पर एक भाई वापस बैठक स्थल की ओर से गया तो पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने उसको बाजूओं से पकड़कर मुख्य द्वार से बाहर निकाल कर आया।  

उधर, पूर्व नगर प्रधान विनीता पीपल के पति नरेंद्र पीपल के साथ नगर पार्षद प्रवीन चौधरी की संत रविदास मंदिर से जुड़े एक मामले को लेकर तीखी बहस हो गई। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने इनको शांत कराया।

नगर पार्षद प्रवीण ने बताया कि रेवाड़ी में रविदास मंदिर एक नामी संस्था है और एक अन्य व्यक्ति, जिसकी पत्नी पूर्व में नगर प्रधान रही, वह समाज के हितों की अनदेखी करते हुए संस्था को बदनाम करना चाहता है। हाईकोर्ट में समिति के सदस्यों की सदस्यता को लेकर वाद दायर करता है।

पूर्व नप चेयरपर्सन और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आजाद नगर में जमीन बेचने और बुजुर्गों की पेंशन में गड़बड़ करने के मामले चल रहे हैं। इससे पूर्व इस बैठक में पहुंचने पर पहली बार मंत्री ओमप्रकाश का स्वागत नए उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने किया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव, वीर कुमार यादव, नप चेयरपर्सन पूनम यादव, राज पारीक, उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, एसपी राजेश कुमार, एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीएमसी भारत भूषण गोगिया, सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह व सीटीएम देवेन्द्र शर्मा रहे। 

परिवादों को प्राथमिकता से हल कराएं
बैठक में सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री मंत्री ओमप्रकाश यादव ने लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को समाधान का आदेश दिया।  कहा कि बैठक में जो परिवाद रखे जाते हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाए। अधिकारी व परिवादी के आपसी तालमेल के साथ परिवादी को संतुष्ट करते हुए उसका समाधान सुनिश्चित करें।

 
कहा कि सरकार ने आजादी अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर योजना के तहत प्रदेशभर के तालाबों का संरक्षण व जीर्णोद्धार करने का संकल्प लिया गया है। अमृत सरोवर मिशन निश्चित तौर पर अपनी बहुमूल्य विरासत को संजोने का एक कारगर मिशन है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के तहत प्रदेशभर में राहगीरी का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed