{"_id":"67b6260fd4077ceef600a2d4","slug":"police-organized-a-parade-of-the-arrested-accused-of-theft-in-the-market-rewari-news-c-198-1-rew1001-215488-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने चोरी के गिरफ्तार आरोपियों की बाजार में कराई परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने चोरी के गिरफ्तार आरोपियों की बाजार में कराई परेड
Thu, 20 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बावल पुलिस ने बुधवार को चोरी के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों की बाजार में परेड कराई। व्यापारियों को भयमुक्त करने के लिए ऐसा किया। पुलिस सर छोटू राम चौक से घटनास्थल तक आरोपियों को पैदल ले गई।
बावल में दो दुकानों में हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष था। पुलिस ने बावल कस्बे में हुई चोरी की वारदात का खुलासा 24 घंटे में कर दिया। आरोपियों ने ने गारमेंट शाप के लॉक को तोड़कर सामान चोरी की थी। चोर जिस बाइक से आए वह भी चोरी की निकली। बावल थाना एसएचओ संजय कुमार के अनुसार वारदात में मंगलेसर गांव निवासी राहुल व अजय, गुर्जर माजरा निवासी मोनू व बाइक उपलब्ध करवाने वाले नरेश को गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। नरेश पर पहले मारपीट व अजय के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस अभी आरोपियों से सामान बरामद नहीं कर पाई है। रिमांड के दौरान पूछताछ में सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। बावल में 24 घंटे के दौरान ही दो गारमेंट शाॅप व एक ज्वैलर्स शाॅप से चोरी हुई थी। जिसके बाद लोगों ने बाजार बंद रख कर पंचायत की थी। पुलिस पर दबाव बढ़ा तो 24 घंटे में ही वारदात को सुलझा लिया गया।