फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police order Youths to write apology latter after violation of Lockdown

लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों से पुलिस ने लिखवाया माफीनामा

Sun, 12 Apr 2020 09:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Police order Youths to write apology latter after violation of  Lockdown
लॉकडाउन तोड़ने वाले युवक माफीनामी लिखते हुए। - फोटो : Rewari
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिला पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। रविवार को लॉकडाउन के दौरान शहर में निरीक्षण करते हुए डीएसपी जयसिंह ने कई ऐसे लोगों को पकड़ा जो बेवजह घूमते हुए पाए गए। ऐसे लोगों को गलती का अहसास कराते हुए एक कागज पर उनसे माफीनामा लिखवाया गया। साथ ही आगे से खुद व परिवार को सुरक्षित रखने के लिए घर में ही रहने की बात लिखवाई गई।
विज्ञापन

डीएसपी जय सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से आम लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन जैसा कदम उठाया गया है। लॉकडाउन की अवधि के दौरान लोगों को घरों में रहकर खुद व परिवार की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन फिर भी कुछ लोग बेवजह घूमते हुए नजर आ ही जाते हैं। ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को रविवार को चेतावनी के साथ ही उन्हें गलती का भी अहसास कराया गया है। अगर फिर भी कोई नहीं मानता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed