फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police on high alert after Delhi blast, checking with sniffer dogs

Rewari News: दिल्ली में धमाके के बाद हाई अलर्ट पर पुलिस, सनिफर डॉग के साथ की चेकिंग

Tue, 11 Nov 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police on high alert after Delhi blast, checking with sniffer dogs
रेलवे स्टेशन पर सामान की जांच करते पुलिस टीम। संवाद
रेवाड़ी। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के बाद रेवाड़ी पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और सनिफर डॉग के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से जिले में पुलिस बल तैनात कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें चौक, चौराहों सहित विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही हैं। इंटर-स्टेट बॉर्डर पर वाहन चेकिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग एरिया, होटल-धर्मशाला की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति की दृष्टि से इंटर स्टेट सहित अलग-अलग जगह नाके स्थापित किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा को लेकर पुलिस के द्वारा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थाना प्रबंधकों द्वारा अपने-2 क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में गस्त पड़ताल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
एसपी हेमेंद्र मीणा की ओर से निर्देशित किया गया है कि अगर कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। सभी थाना व क्राइम यूनिट द्वारा भी इलाकों में स्थित होटल, धर्मशालाओं व बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, गेस्ट हाउस को बारीकी से चेक किया जा रहा है। पुलिस की टीमों ने स्निफर डॉग के साथ काम्बिंग सर्च अभियान चलाया।




एसपी का संदेश: आपकी सतर्कता, हमारी ताकत है



एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि आपकी एक सूचना बड़ी घटना को रोक सकती है। आमजन से अपील करते हुए कहा है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति का बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल व ढाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस में ठहरने का पता चलता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत दें।

रेलवे स्टेशन पर सामान की जांच करते पुलिस टीम। संवाद

रेलवे स्टेशन पर सामान की जांच करते पुलिस टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed