फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police launched Night Domination campaign to curb crime

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान

Sat, 06 Aug 2022 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Police launched Night Domination campaign to curb crime
रेवाड़ी। जिला पुलिस की ओर से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और नाकाबंदी पर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने नाइट डोमिनेशन के दौरान स्वयं जिला की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस द्वारा रात को10 बजे से सुबह चार बजे तक कुल 180 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया है। साथ ही 96 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी में भरे गए हैं। चेकिंग के दौरान 1816 वाहनों की जांच की गई, इनमें से 35 वाहनों के चालान काटे गए, एक वाहन को इंपाउंड किया गया तथा 04 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा की नाइट डोमिनेशन अभियान का उद्देश्य रात में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा आपराधिक तत्वों के अंदर कानून का भय पैदा करते हुए आमजन को सुरक्षित रखना है। नाइट डोमिनेशन करने पर आपराधिक और असामाजिक तत्वों में इस बात का भय भी बनता है। ताकि वह कोई गलत काम न करें। जिला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed