फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police launched a special drive and issued challans to 1,169 drivers.

Rewari News: पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 1169 वाहन चालकों किए चालान

Mon, 16 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police launched a special drive and issued challans to 1,169 drivers.
वाहन चालक की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 1169 वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 19 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि रात में वाहन चालक नशे में वाहन चलाते हैं जिससे हादसे का डर बना रहता है। यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज डीजे, प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने इस सप्ताह में लाल व नीली बत्ती लगाने पर 1 व लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1148 वाहन चालकों के चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed