{"_id":"62911537b1f0520a8660f76e","slug":"police-found-ten-expensive-smart-phones-and-returned-them-rewari-news-rtk6479240176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गुम हुए दस महंगे स्मार्ट फोन ढूंढकर वापस लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गुम हुए दस महंगे स्मार्ट फोन ढूंढकर वापस लौटाए
विज्ञापन
गुम हुए मोबाइल फोन लौटाते एसपी राजेश कुमार।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए दस महंगे स्मार्ट फोन बरामद बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाया। बरामद स्मार्ट फोन की कीमत करीब 1 लाख 71 हजार रुपये है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जब जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मोबाइल लौटाए तो संबंधित लोग खुश हो उठे।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि साइबर सेल के प्रभारी एएसआई अरुण कुमार व उनकी टीम ने अप्रैल व मई में लोगों के गुम हुए दस मोबाइल फोन ढूंढे हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत एक लाख 71 हजार 578 रुपये है। उन्होंने बताया कि वर्ष-2020 में पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार गुम हुए मोबाइल ढूंढकर उनके मालिकों को लौटाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। पुलिस की साइबर सैल ने इस अभियान के तहत वर्ष-2022 में अब तक करीब चार लाख बीस हजार रुपये के 28 स्मार्ट मोबाइल को ढूंढकर लौटाए गए। इससे पहले भी वर्ष 2021 में आठ लाख 49 हजार 347 रुपये के 58 मोबाइल बरामद करके उनके मालिकों को सौंपा गया था। मोबाइल वापस लौटाने के पुलिस के इस अभियान की सभी ओर सराहना हो रही है।
साइबर सैल इंचार्ज एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि घर से बाहर जाते समय मोबाइल संभालकर रखें। यदि मोबाइल गुम हो जाता है तो तुरंत मोबाइल फोन की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसमें मौजूद सिम कार्ड को बंद कराएं। उसके बाद मोबाइल को ट्रेस कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सूचित करें।