{"_id":"66e8bf159cd97e33f60829d4","slug":"police-conducted-flag-march-assuring-security-rewari-news-c-198-1-rew1001-209434-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा
Tue, 17 Sep 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 22रेवाड़ी। रामपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस व आरपीएफ के जवान। स्रोत: पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का भरोसा दिलाया और लोगों ने बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की।
फ्लैग मार्च में जिला पुलिस के साथ आरपीएफ के जवान भी शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च रामपुरा मोड़ से शुरू होकर मोहल्ला कुतुबपुर, मयूर विहार, रामपुरा गांव, तुलाराम विहार व गोपाल देव चौक एरिया में निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस की असामाजिक तत्वों पर लगातार पैनी नजर है। चुनाव के दौरान विघ्न डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला रेवाड़ी की संपूर्ण जनता से आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग करने की अपील की है।