फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police celebrated attendance day 603 police personnel launched campaign in rewari

Rewari News: पुलिस ने मनाया उपस्थिति दिवस, 603 पुलिस कर्मचारियों ने चलाया अभियान

Wed, 26 Apr 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 26 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
police celebrated attendance day 603 police personnel launched campaign in rewari
बाजार में पैदल गश्त करते पुलिसकर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार की सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पुलिस उपस्थिति अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिलाभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने विशेष रूप से गश्त नाकाबंदी व चेकिंग कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अभियान में कुल 603 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया, जिनमें 91 पुलिस पार्टियों ने पैदल गश्त की।
इस अवसर पर एसपी ने बताया कि पुलिस उपस्थिति दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है, ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबंदी करने बारे दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिसमें पुलिस द्वारा चैकिंग पार्टियां और नाकाबंदी द्वारा विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गई तथा जिलेभर में पैदल गस्त की गई। इससे जहां लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया वहीं अराजक तत्वों को संदेश दिया गया कि अगर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र के अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना और चोकी इंचार्ज और थाना, चोकी में तैनात फोर्स नाकाबंदी और चैकिंग में रही। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों और नाकाबंदी पर आने जाने वाले वाहनों को गहनता से चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान के दौरान स्वयं जिला रेवाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेहनत ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed