फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police caught one at the junction with 4 kg of Dodapost

4 किलो डोडापोस्त के साथ पुलिस ने जंक्शन पर एक को पकड़ा

Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police caught one at the junction with 4 kg of Dodapost
जीआरपी ने रेलवे जंक्शन पर एक युवक को उस समय चार किलो डोडा पोस्त के दबोच लिया जब वह ट्रेन में बैठने वाला था। डोडा पोस्त को लेकर उसे चितौड़गढ़ से फतेहाबाद जाना था। गिरफ्तार युवक फतेहाबाद जिले का रहने वाला है। जीआरपी ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है जीआरपी रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि एक युवक प्लेटफार्म नंबर 5 से हिसार जाने वाली ट्रेन में सवार होने वाला है। उसके पास डोडा पोस्त से भरा बैग है। पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर-5 पर पहुंची तो संदिग्ध घबरा गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह फतेहाबाद जिले के टोहाना का रहने जसपाल है। बैग की तलाशी ली तो उसमें 4 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह डोडा पोस्त वह राजस्थान के चितौड़गढ़ से लेकर आया था और फतेहाबाद में सप्लाई करना था।
विज्ञापन

इससे पहले भी रेवाड़ी जंक्शन पर झज्जर जिले का रहने वाले एक व्यक्ति पकड़ा गया था जिसके कब्जे से 10 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद हुआ था। यह शख्स भी चितौड़गढ़ से ही डोडा पोस्त लेकर आया था। इससे साफ है कि तस्करों ने अब डोडा पोस्त की तस्करी ट्रेन के जरिये शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed