फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police alert on Haryana-Rajasthan border on Bhim Rudan Yatra, IG arrived to take stock

भीम रुदन यात्रा पर हरियाणा-राजस्थान सीमा पर पुलिस सतर्क, आईजी लेने पहुंचे जायजा

Sun, 07 Aug 2022 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police alert on Haryana-Rajasthan border on Bhim Rudan Yatra, IG arrived to take stock
हरियाणा -राजस्थान सीमा पर भीम रुदन यात्रा को लेकर तैनात पुलिस। - फोटो : Rewari
बावल। किसान आंदोलन के बाद एक बार फिर रविवार को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की हरियाणा-राजस्थान सीमा पर हरियाणा पुलिस का भारी बल सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। इसकी वजह से गुजरात से विभिन्न संगठनों की ओर से शुरू की गई भीम रुदन यात्रा का हरियाणा की सीमा से गुजरकर दिल्ली पहुंचना बताई गई। पता चला है कि यह यात्रा पहली अगस्त को अहमदाबाद, गुजरात से शुरू हुई थी, जो राजस्थान के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंचनी है, मगर हरियाणा-राजस्थान सीमा पर इसे रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। उधर देर शाम तक इस राजमार्ग से वाहनों की आवाजाही जारी रही, मगर दिन ढलने के बाद वाहन चालकों को भी काफी परेशानी महसूस हुई। उधर इस घटनाक्रम को लेकर साउथ रेंज के आईजी भी मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे, मगर उन्होंने मीडिया में कुछ भी बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

भीम रुदन यात्रा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध के चित्र से उकरे 1111 किलोग्राम के पीतल के सिक्के को संसद भवन में स्थापित करने की मांग को लेकर निकाली जा रही है। ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि हरियाणा से इस यात्रा को गुजारने की अनुमति नहीं है, इस वजह से इसको सीमा पर ही रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं। खबर लिखे तक यह यात्रा जिले की हरियाणा - राजस्थान सीमा पर नहीं पहुंची है मगर यहां पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, नवसर्जन ट्रस्ट की ओर से अहमदाबाद से निकाली जा रही भीम रुदन यात्रा में तीन सौ से अधिक लोग शामिल हैं। 8 अगस्त को इस यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों की ओर से दिल्ली में राष्ट्रपति को अपना एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस शिष्टमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता, सांसद, विधायक एवं अन्य लोग शामिल होंगे। इनकी मांग यह है कि नए सांसद भवन में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed