{"_id":"6ae0ebd44d30b9724b089186","slug":"poets-recited-their-works-at-the-sharad-mahotsav-rewari-news-c-198-1-rew1009-247851-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शरद महोत्सव पर कवियों ने सुनाईं रचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शरद महोत्सव पर कवियों ने सुनाईं रचनाएं
Tue, 27 Oct 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विराट कवि सम्मेलन के दौरान एकजुट लोग। स्रोत : संगठन
भिवाड़ी। भारत विकास परिषद की भिवाड़ी शाखा की ओर से शरद महोत्सव एवं शरद पूर्णिमा पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कवियों ने देर रात तक अपनी रचनाएं सुनाईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुआ। मुख्य अतिथि अजीत खटाना रहे, जबकि अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष विमल पंडित ने की। मंच संचालन अर्चना नाकरा और डॉ. नवनीता शर्मा ने किया।
कवि यशपाल, मंजुल मयंक, सोमदत्त व्यास, धर्मेश अविचल, देवेंद्र दीक्षित और दवेश दीक्षित ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को प्रभावित किया। कवियों ने हास्य-व्यंग्य के जरिये सामाजिक विसंगतियों पर कटाक्ष किए और ओजपूर्ण रचनाओं से राष्ट्रभावना जगाई।
विज्ञापन
देवेंद्र दीक्षित ने विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक बने रहने का संदेश दिया। वहीं, प्रस्तुतियों में बेटियों की शिक्षा और नारी शक्ति का महत्व भी रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में खेल, सिविल सेवाओं और राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छह बालिकाओं को सम्मानित किया गया। सभी कवियों को शॉल, माला और प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।