{"_id":"6af9f6cc0c9bae8ef309fec9","slug":"poems-captivated-the-audience-at-the-kavi-sammelan-rewari-news-c-198-1-rew1001-248718-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कवि सम्मेलन में कविताओं ने बांधा समा, हास्य कवि हलचल हरियाणवी का मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कवि सम्मेलन में कविताओं ने बांधा समा, हास्य कवि हलचल हरियाणवी का मनाया जन्मदिन
Sun, 15 Nov 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
कवि सम्मेलन में प्रस्तुतियां देते हुए कवि। स्रोत: परिषद
रेवाड़ी। हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र के सौजन्य से सैन समाज उत्थान समिति की ओर से रेवाड़ी में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान प्रसिद्ध हास्य कवि हलचल हरियाणवी का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की।
सज्जन कुमार सैन महमिया, रमेश कुमार सचदेवा और डॉ. पवन गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और सुनील ग्रोवर भी मौजूद रहे।
सुनील सैन ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। विधायक ने कहा कि कवि और साहित्यकार समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी रचनाएं मनोरंजन के साथ सामाजिक चेतना भी जागृत करती हैं। हास्य कवि आलोक भांडोरिया के संचालन में चार घंटे चले सम्मेलन में फरीदाबाद के दिनेश रघुवंशी ने मां पर आधारित मुक्तकों से श्रोताओं को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
धौलपुर-भरतपुर के रामबाबू सिकरवार ने पैरोडियों से खूब तालियां बटोरीं। हलचल हरियाणवी, राजेश भुलक्कड़, दलबीर सिंह फूल, त्रिलोक चंद सैन, गौतम इलाहाबादी, नेमीचंद शांडिल्य, देवी राम शर्मा, अरविंद भारद्वाज और कुमार विकास ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
समिति अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सैन और पदाधिकारियों ने समाजसेवा में योगदान देने वाली सुरेश सैन खरखौदा, सज्जन महमिया, बलजीत सैन, कृष्णा सैन एडवोकेट, राहुल सैन, राजेश सैन, राजेंद्र सिंह जैतपुर, सुरेश सैन बिहारीपुर, गोविंद सिंह, राजकुमार, जितेंद्र, हनुमान सैन हरजीपुर, जयनारायण गुमिना और सुनील जसोरिया सहित अन्य लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में समिति सचिव ओमप्रकाश सैन ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।